बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चर्चित स्टार किड्स में एक सारा अपने लुक्स और एक्टिंग दोनों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन अपने सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़ी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सारा ने अपने शूटिंग के दिनों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे डिफ्रेंट आउटफिट्स पहन-पहन कर देख रही हैं।