फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार बोले, 'कोरोना काल में नहीं रुकते पीरियड्स', पैडमैन बनकर कर रहे हैं महिलाओं की मदद

Thu, 28 May 2020 10:23 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म पैडमैन में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म अरुणाचलम मुरुगननाथम से प्रेरित है, जिन्होंने सेनेटरी नैपकिन बनाने के लिए दुनिया की सबसे सस्ती मशीन बनाई। पैडमैन में अक्षय कुमार महिलाओं को सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के लिए जागरुक करते हैं। अब अक्षय अपने इस किरदार की तरह ही असल जिंदगी में भी महिलाओं की मदद के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों को हो रही है। सब कुछ बंद होने की वजह से काम- धंधा चौपट हो गया है। इस मुश्किल वक्त में लगातार अक्षय कुमार लोगों की मदद कर रहे हैं। अब वो जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड देने की मुहिम से जुड़ गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
अक्षय कुमार ने आर्थिक मदद करने के बाद पीरियड्स के दौरान की स्वच्छता और पैड्स को लेकर एक नई मुहिम में शामिल होने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने इसमें लोगों से भी जुड़ने की अपील की है।  मुंबई में समर्पण नाम का एनजीओ जरूरतमंद महिलाओं को 10,000 सेनेटरी पैड्स उपलब्ध करा रहा है।  

4 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक अच्छे काम के लिए आपकी मदद चाहिए। कोरोना काल में पीरियड्स नहीं रुकते, मुंबई में जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड्स देने में मदद करें। हर योगदान मायने रखता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar at Man vs Wild shoot - फोटो : Instagram
बता दें कि अक्षय कुमार ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) को 45 लाख रुपये की आर्थिक मदद दे चुके हैं। साथ ही उन्होंने पीपीई किट्स और मास्क भी बांटे हैं। बीते दिनों उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी थी।

बाइस्कोप: बीवी नंबर 1 में इसलिए सुष्मिता को छोड़ बदल गए सारे सितारे, अनिल कपूर ने इस वजह से की फिल्म

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें