फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laxmmi Bomb: अक्षय कुमार ने बदल दिया फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का नाम, सोशल मीडिया की ट्रोलिंग ने दिखाया असर

Thu, 29 Oct 2020 05:17 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : ट्विटर
अपनी अगली फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर रहे अभिनेता अक्षय कुमार ने आखिरकार इस फिल्म का नाम बदल दिया है। फिल्म के निर्देशक राघव लॉरेंस ने ये फैसले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के साथ हुई बैठक के बाद लिया। अक्षय की ये फिल्म अब ‘लक्ष्मी’ के नाम से रिलीज होगी।
विज्ञापन

2 of 5
लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : ट्विटर
फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ अपने ट्रेलर की रिलीज के साथ ही विवादों में आ गई। ‘अमर उजाला’ ने ट्रेलर के रिव्यू में अक्षय के इस फिल्म के किरदार के नाम के बारे में जिक्र किया था और ये भी उल्लेख किया था कि ऐसा अक्षय के पूरे करियर में सिर्फ दूसरी बार हो रहा है जब उनके फिल्मी किरदार का नामकरण इस तरह किया गया हो। फिल्म में अक्षय के किरदार का नाम की जानकारी सामने आते ही फिल्म के नाम का भी विरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म- लक्ष्मी बम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ को लेकर पहले तो सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को खूब ट्रोल किया गया। फिल्म के ट्रेलर के लाइक्स छुपाए गए तो ये मामला और भड़क गया। इसके बाद अक्षय ने किन्नर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ मिलकर मामले को दूसरा रूप देने की कोशिश भी की। और, फिल्म का प्रचार भी उन्हीं के साथ जाकर एक टीवी शो पर किया। लेकिन, इसी के बाद करणी सेना मैदान में कूद गई।

4 of 5
लक्ष्मी बम - फोटो : फाइल फोटो
करणी सेना ने फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के नाम को लेकर कड़ी आपत्ति जताई और चेतावनी दी कि अगर फिल्म का नाम न बदला गया तो इससे जुड़े लोगों के लिए यह ठीक न होगा। संगठन ने इसके लिए बाकायदा नोटिस भी भेज दिया। उधर, फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ को टेलीविजन और सिनेमाघरों में भी रिलीज करने के लिए इसके निर्देशक राघव लॉरेंस फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लक्ष्मी बम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गुरुवार को सेंसर बोर्ड ने फिल्म को देखने के बाद फिल्म के निर्देशक से इस बारे में विचार विमर्श किया। उनसे फिल्म को लेकर बन रही जन भावनाओं पर विचार करने को कहा गया। इसके बाद राघव ने फिल्म के निर्माताओं शबीना खान, तुषार कपूर और अक्षय कुमार से बात की और सबने मिलकर ये फैसला किया कि फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का नाम बदल दिया जाए। फिल्म का नया नाम अब सिर्फ ‘लक्ष्मी’ होगा।

पढ़ें: केबीसी 12 को आज रात मिल सकता है पहला करोड़पति, गाजियाबाद की ये महिला पहुंची जीत के करीब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें