फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस आलीशान बंगले के मालिक हैं अक्षय कुमार, कभी चौकीदार ने वहां फोटोशूट की नहीं दी थी इजाजत, जानिए किस्सा

Wed, 09 Sep 2020 09:07 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : instagram/twinklerkhanna
'खिलाड़ी कुमार' कहे जाने वाले अक्षय कुमार नौ सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। अक्षय का जन्म दिल्ली के चांदनी चौक में हुआ था। उनके पिता पहले आर्मी में थे, फिर अकाउंटेंट की नौकरी करने लगे। कुछ वक्त बाद अक्षय का परिवार दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गया। यहां उन्होंने माटूंगा के डॉन बॉस्को स्कूल में एडमिशन लिया।
विज्ञापन

2 of 5
अपने घर के बाहर खड़े अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar
अक्षय का मन खेलकूद में खूब लगता था। पड़ोस के लड़के को कराटे करते देख उनमें दिलचस्पी पैदा हुई। 10वीं क्लास की पढ़ाई पूरा करते ही पिता से जिद करके अक्षय मार्शल आर्ट सीखने बैंकॉक चले गए। जहां उन्होंने ब्लैक बेल्ट हासिल की। पांच साल बाद कोलकाता- ढाका में ट्रैवल एजेंट, होटल का काम करते हुए वो दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में कुछ वक्त उन्होंने कुंदन की ज्वैलरी खरीदकर मुंबई में बेची।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar
एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया था कि किसी की सलाह पर वो मॉडलिंग करने लगे थे। फर्नीचर की दुकान पर हुए पहले फोटोशूट के लिए उन्हें 21 हजार रुपये का चेक मिला था। एक बार अक्षय को मॉडलिंग के सिलसिले में बंगलूरू जाना था लेकिन सुबह के सात बजे को अक्षय शाम का सात समझे और फ्लाइट छूट गई। फ्लाइट छूटने के बाद वो पूरे दिन परेशान रहे। शाम को वो एक मॉडल कॉर्डिनेटर को अपनी तस्वीरें दिखाने गए। तभी उन्हें प्रमोद चक्रवर्ती मिले। तस्वीर देखकर वो बोले- फिल्म करोगे? अक्षय के हामी भरते ही उन्होंने पांच हजार का चेक दिया।

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar
अक्षय का असली नाम राजीव भाटिया है। वो बताते हैं कि एक दिन उन्होंने यूं ही अपना नाम बदलकर अक्षय कुमार कर लिया। अब इसे संयोग समझिए कि नाम बदलने के अगले ही दिन अक्षय को बतौर मुख्य हीरो अपनी पहली फिल्म मिल गई। ये फिल्म 1991 में आई 'सौगंध' थी। हालांकि इससे पहले वो एक फिल्म 'आज' में भी छोटा रोल कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar
आज भले ही अक्षय कुमार बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में से एक हैं लेकिन मॉडलिंग के दिनों में उन्हें संघर्ष करना पड़ा था। ऐसा ही एक किस्सा है जब मुंबई में एक घर के बाहर अक्षय ने अपना फोटोशूट करवाया। अक्षय ये फोटोशूट घर के भीतर चाहते थे लेकिन चौकीदार ने जाने नहीं दिया। बाद में अक्षय कुमार ने वही बंगला खरीद लिया। अक्षय पत्नी ट्विंकल और दोनों बच्चों आरव और नितारा के साथ इसी आलीशान घर में रहते हैं। उनका घर समंदर के किनारे बसा है। घर का इंटीरियर ट्विंकल खन्ना ने डिजाइन किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें