फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: किसे क्या मिला, पूरी लिस्ट देखिए

Fri, 07 Apr 2017 06:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 10
Bollywood
64वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। अक्षय कुमार को फिल्म 'रुस्तम' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला वहीं सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया। जानिए इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कौन सी फिल्म कौन सा अवॉर्ड ले गई।
विज्ञापन

2 of 10
Bollywood
अक्षय कुमार को फिल्म 'रुस्तम' के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। ये उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है। सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' को हिंदी की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन

3 of 10
Bollywood
सोनम कपूर और आदिल हुसैन को ज्यूरी की तरफ से स्पेशल मेंशन भी मिला। आदिल हुसैन को 'मुक्ति भवन' के लिए और सोनम कपूर को 'नीरजा' के लिए के लिए मेंशन मिला।

4 of 10
Bollywood
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म का अवॉर्ड भी इस बार बॉलीवुड की झोली में आया। नागेश कुकुनूर की फिल्म 'धनक' को ये अवॉर्ड मिला। बेस्ट एनीमेशन फिल्म का अवॉर्ड 'हम चित्र बनाते हैं' को मिला।
विज्ञापन

5 of 10
Bollywood
जायरा वसीम को 'दंगल' में अपने अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। सामाजिक मुद्दे पर आधारिक बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड शूजित सरकार की 'पिंक' को मिला।
विज्ञापन

6 of 10
Bollywood
प्रियंका चोपड़ा की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म 'वेंटीलेटर' को बेस्ट री-रिकॉर्डिंग का अवॉर्ड मिला। साथ ही इस फिल्म को बेस्ट डायरेक्शन का भी अवॉर्ड मिला। राजेश मपुसकर ने 'वेंटिलेटर' फिल्म डायरेक्ट की थी। बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का इस बार का नेशनल अवॉर्ड अजय देवगन द्वारा निर्देशित फिल्म 'शिवाय' ले गई।
विज्ञापन

7 of 10
Bollywood
'तुमी जाके भालोबाशो' गाने के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड ईमान चक्रवर्ती को मिला और तमिल फिल्म 'जोकर' के लिए बेस्ट मेल सिगंर का अवॉर्ड सुंदर अय्यर को।

8 of 10
Bollywood
बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मलयालम फिल्म 'मिनामिनुंगू' की लीड हीरोइन सुरभि को मिला। आदिश प्रवीन को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। वहीं इस साल का मोस्ट फ्रेंडली का अवॉर्ड उत्तर प्रदेश को मिला।

9 of 10
Bollywood
इस साल का बेस्ट शॉर्ट फिक्शन फिल्म का नेशनल अवॉर्ड 'अबा' और इंवेस्टिगेटिव फिल्म 'प्लासिबो' ले गई। 'जिक्र उस परवरिश का' को बेस्ट बायोग्राफिकल/हिस्टोरिकल रिकंस्ट्रक्शन से नवाजा गया वहीं बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म का पुरुस्कार 'फायरफ्लाइज इन द एबेस' को मिला।
विज्ञापन

10 of 10
Bollywood
बेस्ट एजुकेशनल फिल्म 'द वॉटरफॉल्स' वहीं बेस्ट एन्वायरमेंटल फिल्म 'द टाइगर हू क्रॉस्ड द लाइन' को मिला। इनके अलावा बेस्ट तमिल फिल्म - 'जोकर', बेस्ट गुजराती फिल्म - 'रॉन्ग साइड राजू', बेस्ट मराठी फिल्म - 'दशकरिया', बेस्ट बंगली फिल्म - 'बिसर्जन', बेस्ट कन्नड़ फिल्म - 'रिजर्वेशन', बेस्ट मलायालम फिल्म - 'महेशीनीति प्रातिकरम' को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें