फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामसेतु: नए साल के तीसरे महीने में अक्षय ने शुरू की दूसरी फिल्म, लुक साझा कर फैंस से मांगी प्रतिक्रियाएं

Tue, 30 Mar 2021 02:57 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज की राह तक रहे अभिनेता अक्षय कुमार ने मंगलवार से यहां मुंबई में अपनी एक और फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म में अपने लुक का खुलासा भी अक्षय ने खुद ही कर दिया है। लंबे, घने, लहराते बालों वाले इस लुक के साथ अक्षय इस फिल्म में पुरातत्वशास्त्री बने हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रामसेतु - फोटो : instagram: akshaykumar
फिल्म ‘रामसेतु’ का मुहूर्त अक्षय कुमार ने फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा और दोनों हीरोइनों जैकलीन फर्नांडीज व नुसरत भरूचा के साथ अयोध्या जाकर 18 मार्च को किया था। चार्टर्ड विमान से मुंबई से उड़े अक्षय ने तब वहां अयोध्या के राज परिवार के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। फिल्म ‘रामसेतु’ की तीन चौथाई से ज्यादा शूटिंग मुबंई में होनी है, हालांकि फिल्म के एलान के समय ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि इसकी तमाम शूटिंग उत्तर प्रदेश में खुलने जा रही नई फिल्मसिटी में होगी।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मंगलवार को अपनी फिल्म ‘रामसेतु’ का पहला लुक साझा करते हुए अक्षय कुमार ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी तो दी ही, साथ ही अपने प्रशंसकों से इस लुक के बारे में प्रतिक्रियाएं भी मांगी हैं। अक्षय ने अभी कुछ ही दिन पहले ही निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग खत्म की है जिसमें वह जादूगर के रोल में दिखाई देंगे। अक्षय से पहले अमिताभ बच्चन भी दो फिल्मों ‘जादूगर’ और ‘अजूबा’ में ऐसे ही किरदार कर चुके हैं।

4 of 5
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
अक्षय कुमार की चार फिल्में पहले से बनकर पूरी हो चुकी हैं या फिर अपने निर्माण के अंतिम चरणों में हैं। इनमें से सबसे पहले रिलीज होने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ है, जिसके अगले महीने रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म को ओटोटी पर रिलीज करने का सौदा नेटफ्लिक्स से होने की खबर है और बताते हैं कि नेटफ्लिक्स ने इसके लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट को मोटी रकम भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज होने के बाद अक्षय की ‘बेलबॉटम’, ‘पृथ्वीराज’ और ‘अतरंगी रे’ फिल्में रिलीज की लाइन में हैं। इस साल अक्षय ने निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म ‘रामसेतु’ से इसकी दो बड़ी निर्माता कंपनियों लाइका और अमेजन को काफी उम्मीद हैं। अमेजन प्राइम वीडियो इस फिल्म से हिंदी फिल्म निर्माण में कदम रख रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें