फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत और पीएम मोदी की राह पर अक्षय कुमार, करने जा रहे हैं ये खास काम

Wed, 29 Jan 2020 08:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में नजर आएंगे। अक्षय कुमार शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग करने कर्नाटक के मैसूर में शूटिंग करने के लिए पहुंच गए हैं। अक्षय से पहले सुपरस्टार रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स के साथ कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में शूटिंग की थी। 
विज्ञापन

2 of 4
rajinikanth - फोटो : social media
बता दें कि रजनीकांत की शूटिंग की खबर के कुछ देर बाद ही ऐसी खबरें सामने आने लगीं कि रजनीकांत शूटिंग में घायल हो गए हैं। बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक रजनीकांत घायल नहीं हुए बल्कि शूटिंग में उन्हें कुछ मामूली खरोचें आईं थीं। रजनीकांत को चोट लगने को लेकर एक वन अधिकारी ने बताया, 'रजनीकांत अपना संतुलन खो बैठे और जिससे उनका टखना मुड़ गया। इसकी वजह से उनके हाथ पर और कोहनी के नीचे भी खरोंचें आई हैं।' 
 
विज्ञापन

3 of 4
rajinikanth - फोटो : social media
वन अधिकारी ने आगे बताया कि खरोंचें ज्यादा नहीं हैं और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। रजनीकांत की इस शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में वह नीले रंग की जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो 28 और 30 जनवरी को स्पेशल गेस्ट के साथ 6-6 घंटे शूट की अनुमति दी गई है। रजनीकांत के बाद अक्षय कुमार के आने की उम्मीद थी, जो इसी शो के लिए शूट करेंगे। शूटिंग की इजाजत सुल्तान बटेरी हाईवे और मेल्लाहल्ली, मुद्दर और कल्केरे रेंज के लिए दी गई है। वे नॉन टूरिज्म जोन में शूटिंग करेंगे, जो खास वन सुरक्षा के तहत होगी।
विज्ञापन

4 of 4
पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ बीयर ग्रिल्स और रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले बेयर ग्रिल्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ मिल चुका है। पीएम मोदी के एपिसोड को डिस्कवरी नेटवर्क के चैनलों पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों में दिखाया गया था। उस एपिसोड के साथ पीएम मोदी ने पशु संरक्षण और पर्यावरण परिवर्तन से जुड़ी बात पूरी दुनिया के सामने रखी थी। पीएम मोदी और ग्रिल्स का एपिसोड उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट के जंगलों में शूट किया गया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें