फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 महीने में 18 साल छोटी विदेशी दुल्हन घर ले आए राहुल महाजन, ऐसे शुरू हुई ये रोमांचक लव स्टोरी

Fri, 26 Jul 2019 03:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rahul Mahajan - फोटो : file photo
बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन 25 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। वह लंबे समय से लाइम लाइट से दूर थे। बीते साल राहुल महाजन अपनी तीसरी पत्नी को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए थे। 20 नवंबर 2018 को राहुल महाजन ने एक प्राइवेट सेरेमनी में कजाकिस्तान की एक मॉडल से शादी कर ली थी। 
विज्ञापन

2 of 6
rahul mahajan - फोटो : file photo
राहुल महाजन की तीसरी बीवी का नाम नतालया इलियाना है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि राहुल महाजन ने जब नतालिया से शादी की तो उनकी उम्र 25 साल की थी  और राहुल उनसे 18 साल बड़े हैं । मुंबई के मालाबार हिल्स में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच राहुल ने शादी की थी। इसके बाद राहुल ने खुद अपनी शादी की जानकारी मीडिया को दी थी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
rahul mahajan - फोटो : file photo
शादी के दौरान राहुल ने कहा था, 'मैं पिछले डेढ़ साल से नतालया को जानता हूं लेकिन हाल ही में हम दोनों करीब आए। 3 महीने पहले हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हम दोनों साथ में बहुत अच्छे दिखते हैं। मैं 6’2” का हूं और वह 5’10” की है। वो अपना बिजनेस शुरू करना चाहती है।'
 

4 of 6
Rahul Mahajan - फोटो : file photo
राहुल महाजन ने आगे कहा था, 'मैं उसके साथ हूं। परिवार और सुख-शांति ज्यादा जरूरी है। इससे पहले मेरी दो शादियां बहुत जल्दी हो गई थीं। अब मैंने सोच-समझ कर ये फैसला लिया है। मैं नहीं चाहता था कि लोग फिर से गॉसिप करें इसलिए शादी प्राइवेट रखी। मैंने सोचा था कि अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी पर रिवील करूंगा लेकिन ऐसा हो नहीं हो पाया।' 
विज्ञापन

5 of 6
Rahul Mahajan - फोटो : file photo
बता दें कि इससे पहले राहुल 2 शादियां कर चुके हैं। राहुल की पहली शादी श्वेता सिंह से हुई थी जो उनकी बचपन की दोस्त थी। प्रोफेशन से श्वेता पायलट थीं। श्वेता ने राहुल पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। श्वेता के साथ राहुल ने 11 साल पहले तलाक लिया था और इसी के बाद वो बिग बॉस में नजर आए थे । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rahul Mahajan - फोटो : file photo
राहुल का नाम बिग बॉस के अंदर पायल रोहतगी और मोनिका बेदी से जुड़ा था। इसके बाद राहुल ने एनडीटीवी इमेजिन के शो 'राहुल का स्वंयवर' के जरिए डिंपी गांगुली से शादी की थी। कुछ महीने बाद डिम्पी ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। शादी के चार महीने बाद ही दोनों अलग हो गए । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें