जनवरी में आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव की बॉलीवुड नाइट को फिल्म स्टार अक्षय कुमार और विद्या बालन से रोशन कर सकते हैं। भोजपुरी नाइट को मालिनी अवस्थी के सुरों से सजाने की तैयारी है, तो भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ शहर वासियों को भक्तियात्रा पर ले जाने का भी इंतजाम भी किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान लोग स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा से भी रूबरू होंगे।
विज्ञापन
2 of 4
प्रमुख सचिव सूचना एवं जनसंपर्क अवनीश अवस्थी ने गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों के लिए मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में स्थानीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा, सीएम की इच्छा है कि ऐसे कलाकारों को बुलाया जाए, जिनका सामाजिक सरोकार हो। विचार विमर्श के बाद अक्षय कुमार और विद्या बालन को बुलावा भेजने का निर्णय लिया गया।
पढ़ें: Bigg Boss 11: टास्क जीतने के लिए हिना ने पार की सारी हदें, ट्विटर पर फिर बना मजाक
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : PTI
कहा गया कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अक्षय कुमार ब्रांड अंबेसडर हैं। फिल्मों व अन्य माध्यमों से महिलाओं को जागरूक करने में विद्या बालन का भी अहम योगदान है। बेटियों की शिक्षा के लिए वह लगातार अभियान चला रही हैं। इनके अलावा श्रेया घोषाल को भी महोत्सव के लिए बुलावा भेजने पर चर्चा की गई।
तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव के भोजपुरी नाइट की मुख्य कलाकार मालिनी अवस्थी होंगी। इसमें स्थानीय कलाकार जैसे राकेश श्रीवास्तव, राकेश उपाध्याय, चेता सिंह को भी अपनी कला को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
पढ़ें: विराट-अनुष्का के बाद जहीर के रिसेप्शन में इस जोड़ी ने भी लगाए ठुमके, वीडियो वायरल