फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरस्कार जीत विकी- आयुष्मान ने कही ये बात, 'पैडमैन' के लिए अक्षय को आया इसका कॉल

Fri, 09 Aug 2019 08:00 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विकी कौशल, अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है। आयुष्मान खुराना और विकी कौशल ने बेस्ट एक्टर का खिताब जीता है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन ने भी सामाजिक मुद्दे पर बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है। जीत के बाद विकी कौशल और अक्षय कुमार ने रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
मिशन मंगल के इवेंट पर अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बताते हैं- 'मैं मिशन मंगल के प्रमोशन के बीच में था और टीना (ट्विंकल खन्ना) का कॉल आया कि क्या ये सच है? क्या सच में पैडमैन ने सामाजिक मुद्दे पर बनी बेस्ट फिल्म का नेशनल अवार्ड जीता है। ये खबर सुनते ही मेरी सारी थकान मिट गई। मुझे याद आया कि पिछले साल पैडमैन के सेट पर ही सोनम और मुझे पिछले नेशनल अवॉर्ड की खबर मिली थी। मुझे बहुत खुशी हुई है कि टीना ने प्रोडक्शन डेब्यू से ही जीत का तमगा हासिल किया है। ये जीत आर बाल्की की मेहनत का ही नतीजा है। वहीं मेरी प्रोड्यूस्ड मराठी फिल्म चुंबक से भी स्वानंद किरकिरे ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब जीता है। कुल मिलाकर मेरे लिए ये दिन शानदार रहा।'

विज्ञापन

3 of 6
Vicky Kaushal - फोटो : Social Media
विकी कौशल
विकी कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा- 'हो सकता है कि मेरी इस खुशी को जाहिर करने के लिए शब्द कम पड़ जाएं। फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की जूरी ने मेरे काम को पसंद किया, इसके लिए मैं उन सभी को शुक्रिया कहता हूं। इसके साथ ही मुझे बहुत खुशी है कि इस अवॉर्ड को मैं आयुष्मान खुराना के साथ शेयर कर रहा हूं जिसें मैं निजी तौर पर और पर्सनली भी बहुत मानता हूं। इस अवॉर्ड को मैं अपने परिवार और उरी फिल्म की टीम को और देश के उन जवानों को समर्पित करता हूं जो हर वक्त देश के लिए अपनी जान हथेली पर लिए मौजूद रहते हैं।'
 

4 of 6
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala
लीक से इतर फिल्में करने का हौसला बढ़ा: आयुष्मान
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले आयुष्मान खुराना कहते हैं कि इन पुरस्कारों ने इनका हिंदी सिनेमा के दर्शकों में विश्वास बढ़ाया है। अपनी फिल्मों अंधाधुन और बधाई को सम्मान मिलने से उत्साहित आय़ुष्मान ने कहा कि इन फिल्मों की कामयाबी ने उनके इस विश्वास को भी मजबूत किया है कि हिंदी सिनेमा के दर्शक अब ऐसी फिल्में देखने के लिए तैयार हैं जो फॉर्मूला फिल्मों की श्रेणी में नहीं आती। अंधाधुन में अपने किरदार के लिए उन्होंने निर्देशक श्रीराम राघवन की जमकर तारीफ की और कहां कि यह फिल्म मिलना उनके लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं रहा और इस फिल्म ने उन्हें एक बेहतर अभिनेता बनाने में बहुत मदद की है।
विज्ञापन

5 of 6
uri Aditya Dhar - फोटो : twitter
15 साल की तपस्या का फल मिला: आदित्य
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले उरी के निर्देशक आदित्य धर ने कहा कि यह उनकी 15 साल की तपस्या का फल है। जब से उन्होंने सिनेमा के बारे में समझना और सीखना शुरू किया, यह पुरस्कार उनके सपनों में रहा है। बार बार कोशिश करना और बार बार विफल होना, लेकिन इस प्रक्रिया को इसके बावजूद भी जारी रखने के हौसले को आदित्य ने अपनी तपस्या का सूत्र बताया। सरकार और अपने परिजनों का शुक्रिया अदा करने के साथ ही आदित्य ने अपने इस पुरस्कार देश के हर सैनिक और उनके परिजनों को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजय राउतरे - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व पटल पर एक छोटा सा कदम: संजय
बीती रात ही अपनी फिल्म अंधाधुन के लिए मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में दो पुरस्कार जीतने वाले निर्माता संजय राउतरे ने ऑस्ट्रेलिया से अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि जिस समय उन्हें अंधाधुन फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की खबर मिली, वह, फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन और अभिनेत्री तबू मेलबर्न में फिल्म अंधाधुन की स्क्रीनिंग में ही थे। संजय ने इस पुरस्कार के लिए अपनी पूरी टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि यह पुरस्कार वह उन सारे फिल्ममेकर्स को समर्पित करते हैं जिनकी वजह से भारतीय सिनेमा को विश्व सिनेमा में इतना सम्मान मिला। उन्होने कहा कि अंधाधुन बस इसी सिलसिले को आगे बढ़ाने की एक कड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें