फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में बाढ़: प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया मदद का हाथ, पति निक जोनस संग मिलकर दिया दान

Mon, 27 Jul 2020 10:26 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका और निक - फोटो : twitter
बाढ़ के कारण असम  में सामान्य जीवन बाधित हो गया है। लोग अपने सामान और जानवरों को अस्थायी शेल्टरों में ले जाने को मजबूर हैं। इस साल चौथी बार असम के विभिन्न जिलों में बाढ़ ने कहर बरपाया है और वहां के लोग लगातार बाढ़ से होने वाली परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका और निक - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस और असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने राज्य के हालात पर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ भी बढ़ाया है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'असम के लिए प्रार्थना कीजिए। उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत है।'
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media
प्रियंका ने आगे लिखा- 'मैं कुछ विश्वसनीय संगठनों का विवरण साझा कर रही हूं जो असम में कुछ अच्छा काम कर रहे हैं। निक और मैंने भी एक दान दिया है। आइए हम उनका समर्थन करें ताकि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रख सकें।'

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में अपने बीस साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर वह अपने अब तक के सफर को याद कर रही हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर प्रियंका कई वीडियो साझा कर रही हैं जिसमें वह साल 2000 में मिस इंडिया पेजेंट जीतने से लेकर अब तक के सफर को बयां करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
बॉलीवुड में प्रियंका आखिरी बार द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं। प्रियंका नेटफ्लिक्स के ‘द व्हाइट टाइगर’ के साथ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इसमें राजकुमार राव भी उनके साथ नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें