फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Album:अक्षय कुमार को 'गे' समझती थीं टि्वंकल खन्ना की मां, इस तरह पता लगाने के बाद की शादी

Thu, 17 Jan 2019 12:26 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
akshay kumar twinkle khanna
अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना की शादी को आज 18 साल पूरे हो गए हैं । अपनी वेडिंग एनिवर्सरी को सेलीब्रेट करने के लिए ये कपल एक मिनी वैकेशन पर जा रहा है । हालांकि अभी डेस्टिनेशन के बारे में पता नहीं चला है लेकिन अक्षय अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराने के लिए उनके साथ देश के बाहर क्वालिटी टाइम बिताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
akshay kumar twinkle khanna
अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना की लव स्टोरी भी इस कपल की तरह स्पेशल है। अक्षय कुमार ने एक बार इंटरव्यू में टि्वंकल के साथ अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया था । अक्षय ने बताया था कि उनकी और ट्विंकल की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय को क्यूट ट्विंकल देखते ही पसंद आ गई थीं। 
विज्ञापन

3 of 8
akshay kumar twinkle khanna
फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने कहा था कि जब उन्होंने अक्षय को डेट करना शुरू किया तब वह एक लंबे रिलेशनशिप से बाहर निकली थीं और किसी के साथ कुछ दिनों के लिए एन्जॉय करना चाहती थीं।

4 of 8
akshay kumar twinkle khanna
ट्विंकल आगे कहती हैं कि उस समय अक्षय एक फिल्म की आउटडोर शूटिंग कर रहे थे जिसका शेड्यूल 15 दिनों का था। ट्विंकल ने कहा कि उनकी किताबें खत्म हो गई थीं और टीवी भी नहीं था इसलिए उन्होंने तय किया कि आउटडोर शूटिंग खत्म होने तक वह अक्षय के साथ एंजॉय करेंगी। लेकिन दोनों के बीच का एंजॉयमेंट कब प्यार में बदल गया ये ट्विंकल को भी नहीं पता चला। 
विज्ञापन

5 of 8
twinkle khanna
आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से दो बार सगाई की थी। जब अक्षय ने ट्विंकल को शादी के लिए प्रपोज किया था तब ट्विंकल की फिल्म 'मेला' आने वाली थी। ट्विंकल कॉन्फिडेंट थीं कि फिल्म सफल होगी। ट्विंकल ने अक्षय से कहा कि अगर फिल्म फ्लॉप हुई तो वह उनसे शादी कर लेंगी।
विज्ञापन

6 of 8
akshay kumar twinkle khanna
फिल्म फ्लॉप हो गई और उन्होंने अक्षय को हां कह दिया लेकिन डिंपल को ट्विंकल के एक पत्रकार दोस्त ने बताया था कि अक्षय गे हैं। फिर क्या था डिंपल ने शादी से मना कर दिया। उन्होंने अक्षय के सामने शर्त रखी कि दोनों को एक साल तक साथ रहना पड़ेगा। इसके बाद ट्विंकल और अक्षय एक साल तक साथ रहे और फिर दोनों की शादी हुई। 
विज्ञापन

7 of 8
akshay kumar twinkle khanna
इस एक साल में ट्विंकल ने पता लगाया कि अक्षय के खानदान में किसे क्या बीमारी है । उनके परिवार में लोग जल्दी गंजे तो नहीं होते, किसकी किस बीमारी से मौत हुई थी। इन सब के बारे में पूरा रिकॉर्ड चेक किया। ट्विंकल ने बताया था कि उन्होंने अक्षय से शादी के फायदों और नुकसान की भी एक लिस्ट बनाई थी। फायदों की लिस्ट में पहला पॉइंट था- वेल सेटल्ड।
विज्ञापन

8 of 8
akshay kumar
एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने ये भी खुलासा किया था कि करण जौहर और वो एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। उन दिनों करण जौहर ट्विंकल से प्यार कर बैठे थे। आपको बता दें कि करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की टीना का रोल पहले ट्विंकल खन्ना को ऑफर किया गया था लेकिन ट्विंकल ने करण को मना कर दिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें