फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर परिवार के साथ दिखा अक्षय कुमार का कूल अंदाज, फैंस ने कुछ ऐसे क्लिक करवाईं सेल्फी

Wed, 03 Jul 2019 07:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिवार के साथ अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
मुंबई में बारिश का असर सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं बल्कि सेलेब्स पर भी पड़ रहा है। ऐसे में हाल ही में कुछ सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट भी किए थे। जिसमें कुछ सेलेब्स ने अपनी दिक्कतें बताईं थीं तो वहीं कुछ ने प्लान्स कैंसिल होने का जिक्र किया था। वहीं बारिश के चलते अक्षय कुमार का वैकेशन प्लान भी कैंसिल हो गया था। लेकिन अब बारिश कम होने के साथ ही अक्षय कुमार परिवार के साथ छुट्टी बिताने निकल गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
परिवार के साथ अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। बता दें कि अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने लंदन निकल गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
परिवार के साथ अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
गौरतलब है कि 2 जुलाई को अक्षय कुमार मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। उस वक्त भी वो पूरे परिवार के साथ स्पॉट हुए थे। लेकिन बारिश के चलते उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई थी और उनका लंदन वैकेशन प्लान ठप हो गया था।

4 of 5
परिवार के साथ अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फोटोज में अक्षय कुमार ब्लू कलर के ट्रैक सूट में नजर आए तो वहीं ट्विंकल ने ब्लैक और ग्रे आउटफिट में नजर आईं। वहीं नितारा भी स्काई ब्लू और व्हाईट ड्रेस में नजर आईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार के साथ अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अक्षय कुमार के करियर की बात करें तो आने वाली फिल्मों में हाउसफुल 4, गुड न्यूज और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें