फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय ने ना की होती वो 'गलत हरकत' तो आज रवीना होतीं उनकी पत्नी!

Sat, 04 Jun 2016 08:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
किसी भी रिश्ते में एक ऐसा मोड़ आता है, जब दोनों पार्टनर में से कोई भी एक जरा सा बहक जाए तो फिर तमाम उम्र के लिए बस एक कसक रह जाती है। अक्षय कुमार और रवीना टंडन के प्यार का किस्सा भी कुच ऐसा ही है। दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद जचते थे, दोनों के इश्क के किस्से हर तरफ थे। दोनों बस शादी करने ही वाले थे, कि एक रात ने हमेशा के लिए सबकुछ बदल दिया।
विज्ञापन

अक्षय ने ना की होती वो 'गलत हरकत' तो आज रवीना होतीं उनकी पत्नी!

2 of 8
अक्षय कुमार और रवीना टंडन 90 के दशक की शुरुआत में उभरते सितारे थे। दोनों में मुलाकातें हुईं और धीरे-धीरे ये प्यार में बदल गईं। दोनों की फिल्म 'मोहरा' 1994 में रिलीज हुई। शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। फिल्म रिलीज हुई तो इसके 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने ने तो आग ही लगा दी। दोनों का पर्दे पर रोमांस दर्शकों को भी खूब पसंद आया। दोनों के प्यार के किस्से फिल्मी गलियारों में खूब चटकारे लेकर सुनाए जाने लगे। बात सिर्फ इतनी ही नहीं थी। ये दोनों भी हर जगह एक-दूसरे के साथ ही पहुंचते थे।
विज्ञापन

अक्षय ने ना की होती वो 'गलत हरकत' तो आज रवीना होतीं उनकी पत्नी!

3 of 8
1996 में जब दोनों 'खिलाडियों का खिलाड़ी' की शूटिंग कर रहे थे, तो कई बार दोनों की शादी की अफवाह भी उडी। शादी की खबर तो अफवाह थी लेकिन ये हकीकत थी कि इसी दौरान दोनों सबसे छुपकर मंदिर में सगाई कर ली। रवीना ने फिल्में छोड़ने का फैसला कर लिया क्योंकि अक्षय नहीं चाहते थे कि वो शादी के बाद फिल्मों में काम करें। सब ठीक चल रहा था कि इसी बीच 'खिलाडियों का खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान अक्षय और रेखा की करीबी की खबरें आईं।

अक्षय ने ना की होती वो 'गलत हरकत' तो आज रवीना होतीं उनकी पत्नी!

4 of 8
रवीना टंडन जो अक्षय के प्यार में अपना करियर छोड़ने को तैयार बैठीं थी। अक्षय और रेखा की करीबी की खबर से टूट गईं। कहा जाता है कि 'खिलाडियों का खिलाड़ी' की रिलीज के बाद हुई एक पार्टी में रेखा और अक्षय का देर तक साथ रहना रवीना को अखर गया। अक्षय की ये हरकत इस रिश्ते की कब्रगाह साबित हुई। ये रात ही दोनों के प्यार की आखिरी रात बन गई, नहीं तो ये कहा जा सकता है कि शायद आज रवीना टंडन के पति अक्षय कुमार होते। ये कहानी यहां खत्म नहीं होती।
विज्ञापन

अक्षय ने ना की होती वो 'गलत हरकत' तो आज रवीना होतीं उनकी पत्नी!

5 of 8
बॉलीवुड की गलियों से कभी भी पूरा सच सामने नहीं आता, उसमें कुछ अटकलें तो कुछ अफवाहें होती हैं। प्रशंसकों को दोनों की शादी की खबर का इंतजार था, लेकिन सामने आई अलगाव की खबर। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर कई अफवाहें उड़ीं, बहुत सी बातें कही गईं। कई सच तब सामने आए जब इस रिश्ते की कई परतों को उघेड़ा खुद रवीना टंडन ने। उन्होंने अलगाव से उबरने के बाद अक्षय के बारे में कई खुलासे किए।
विज्ञापन

अक्षय ने ना की होती वो 'गलत हरकत' तो आज रवीना होतीं उनकी पत्नी!

6 of 8
रवीना टंडन ने अक्षय से रिश्ते को लेकर कई साक्षात्कारों में खुलकर बात की। रवीना ने कहा कि किसी भी रिश्ते में विश्वास से ज्यादा कुछ नहीं होता। रवीना ने कहा कि वो अक्षय के लिए अपना करियर छोड़ने को तैयार हो गईं लेकिन उनके साथ धोखा हुआ।
विज्ञापन

अक्षय ने ना की होती वो 'गलत हरकत' तो आज रवीना होतीं उनकी पत्नी!

7 of 8
रवीना ने यहां तक कि कहा कि अक्षय उनसे कई लड़कियों से सगाई कर चुके थे। वो फिल्मी करियर पर असर ना पड़े इसलिए बात को छुपाने के लिए कहते थे। अलगाव के बाद दोनों धीरे-धीरे अपने रास्ते पर चल पड़े।
विज्ञापन

अक्षय ने ना की होती वो 'गलत हरकत' तो आज रवीना होतीं उनकी पत्नी!

8 of 8
अक्षय कुमार ने अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से शादी की। वहीं रवीना ने अनिल थडानी से शादी की। आज दोनों अपने-अपने परिवार के साथ खुश हैं। इसके बावजूद 90 के दशक को याद करते हुए सिनेप्रेमी उनके प्यार के किस्से को आज भी याद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें