फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी बोलीं, सफल शादी चाहते हैं तो मेरा ये मंत्र आजमाएं

Fri, 03 Jun 2016 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सनी लियोनी को बॉलीवुड में आए लंबा वक्त हो गया है। जब वो पोर्न की दुनिया से आईं तो कई लोगों को इस बात पर संदेह था कि वो बॉलीवुड में अपने पैर जमा पाएंगी लेकिन उन्होंने सारी संभावनाओं को झुठला दिया। अब वो अपनी जिंदगी के अनुभवो से अपने प्रशंसकों को काम आने वाली सलाहें भी देनी लगी हैं। उन्होंने सफल शादी को लेकर एक पत्नी को क्या करना चाहिए ये बताया है।
विज्ञापन

सनी ने बताया, पति क्यों रहते हैं उनसे खुश

2 of 7
सनी लियोनी ने डेनियल वेबर के साथ जनवरी 2009 में शादी की थी। पोर्न में काम कर चुकी सनी ने बॉलीवुड में आकर भी खूब बोल्ड भूमिकाएं की। आज जब बॉलीवुड में एक के बाद रिश्ते टूट रहे हैं तो सनी से ये सवाल बनता ही है कि आखिर उनकी कामयाब शादी का राज क्या है। यही सवाल उनसे किया गया कि कौन सी चीज उनके और पति डेनियल के बीच है, जो दोनों को चुंबक की तरह खींचती हैं।
विज्ञापन

सनी ने बताया, पति क्यों रहते हैं उनसे खुश

3 of 7
फर्स्टपोस्ट की एक खबर के मुताबिक, सनी लियोनी ने कहा कि शादी दो लोगों के बीच एक खूबसूरत रिश्ता है। दो लोग साथ में रहते हैं तो कहासुना भी होती है और कई बातों पर मनमुटाव भी होता है। सनी का कहना है कि दो लोग हर बात पर राजी हों ये हो ही नहीं सकता लेकिन बात-बात पर रिश्ते खत्म नहीं किए जा सकते। सनी ने कहा कि पति-पत्नी दोनों को ही जब एक-दूसरे के साथ हों तो एक खास बात का ध्यान रखें।

सनी ने बताया, पति क्यों रहते हैं उनसे खुश

4 of 7
- फोटो : getty images
सनी ने कहा कि पति-पत्नी के रिश्ते में खास बात समझौता है। अभिनेत्री ने कहा कि सफल शादी का मतलब समझौता, बिना शर्त प्यार, एक-दूसरे के साथ संवाद और विश्वास है। सनी का कहना है कि दोनों छोटे-मोटे समझौते कर लें तो रिश्ता बेहतर बना रहता है।
विज्ञापन

सनी ने बताया, पति क्यों रहते हैं उनसे खुश

5 of 7
सनी लियोनी ने 2012 में कामुक थ्रिलर फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में अभिनय की पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्मों से ज्यादा उन्होंने अपनी होशियारी से सबको प्रभावित किया है।
विज्ञापन

सनी ने बताया, पति क्यों रहते हैं उनसे खुश

6 of 7
सनी लियोनी को हाल ही में दो बड़े मौके मिले हैं। शाहरुख खान की 'रईस' में वो आयटम नंबर करती दिखेंगी। वहीं हाल ही में उन्हें अरबाज खान के साथ एक फिल्म के लिए भी मौका मिला है। अरबाज के साथ काम करने को लेकर वो काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनी ने बताया, पति क्यों रहते हैं उनसे खुश

7 of 7
- फोटो : getty
सनी लियोनी को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है, अक्सर उनसे उनकी पुरानी जिंदगी को लेकर भी सवाल होते रहे हैं। इस सबके बावजूद सनी ने हमेशा बॉलीवुड और भारतीयों की तारीफ ही की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें