फिल्म पृथ्वीराज
- फोटो : सोशल मीडिया
'पृथ्वीराज' का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है, जो 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे। मानुषी छिल्लर संयोगिता के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अक्षय कुमार और मानुषी की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा सोनू सूद, संजय दत्त, आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर, ललित तिवारी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।