फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: झूठी निकली सामंथा और विजय देवरकोंडा के एक्सीडेंट की खबर, सामने आई पूरी सच्चाई

Tue, 24 May 2022 02:42 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सामंथा-विजय देवराकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु फिल्म 'कुशी' में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग चल रही है। हाल ही में एक खबर सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि कश्मीर में चल रही फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर सामंथा और विजय देवरकोंडा का एक्सीडेंट हो गया था। इतना ही नहीं, कहा तो ये भी गया कि उनकी गाड़ी नदी में गिर गई थी। इस खबर ने दोनों के फैंस को परेशान कर दिया था। लेकिन अब इस खबर की सच्चाई सामने आ गई है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विजय देवरकोंडा-सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया
इस खबर के वायरल होने के बाद अब फिल्म ट्रेंड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक ट्वीट किया गया, जिसमें उन्होंने सामंथा और विजय के एक्सीडेंट की खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'फेक अलर्ट: कुछ रिपोर्ट्स चल रही हैं कि सामंथा और विजय देवरकोंडा फिल्म कुशी की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। पूरी टीम कल हेदराबाद पहुंची है। इस टीम ने कश्मीर में अपने 30 दिन के शेड्यूलिंग को पूरा कर लिया है, जो सफल रही। इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।' 

विज्ञापन

3 of 4
विजय देवरकोंडा-सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या थी रिपोर्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक स्टंट सीन के दौरान सामंथा और विजय देवरकोंडा चोटिल हो गए। सामंथा और विजय कश्मीर के पहलगाम इलाके में एक स्टंट सीक्वेंस कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें चोटें आईं। दोनों को लिद्दर नदी के किनारों पर बंधी रस्सी के ऊपर से गाड़ी से जाना था, लेकिन उनकी गाड़ी गहरे पानी में जा गिरी, जिससे दोनों घायल हो गए। हैरानी की बात ये है कि रिपोर्ट में क्रू मेंबर का बयान दिया गया था, जिसने इस एक्सीडेंट को सच बताया था।   
विज्ञापन

4 of 4
विजय देवरकोंडा-सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया
कब आ रही है फिल्म?
फिल्म 'कुशी' 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। विजय देवरकोंडा और सामंथा की यह दूसरी फिल्म होगी, जिसमें वह साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 2018 में आई फिल्म 'महानती' में साथ नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें