बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन से छूट मिलने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार काम के लिए पूरे जोश में हैं। पिछले ही हफ्ते वह अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग स्कॉटलैंड से पूरी करके लौटे हैं और अब वह अपनी अगली फिल्म 'पृथ्वीराज' को पूरा करने की तैयारी में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस ऐतिहासिक फिल्म के लिए अक्षय आठ अक्तूबर यानी गुरुवार से शूटिंग शुरू करेंगे। इसके लिए निर्माताओं ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। हालांकि, उनका लकी नंबर नौ रहा है।