फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋचा चड्ढा की याचिका पर सात अक्तूबर को सुनवाई, पायल घोष सहित अन्य के खिलाफ किया मानहानि का केस

Tue, 06 Oct 2020 10:07 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप, ऋचा चड्ढा, पायल घोष - फोटो : Instagram/anuragkashyap10, Instagram/therichachadha, ANI
ऋचा चड्ढा ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालीं अभिनेत्री पायल घोष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। ऋचा चड्ढा ने पायल पर 1.1 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने सात अक्तूबर तक याचिका सुरक्षित रखा है।
विज्ञापन

2 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री पायल घोष और अन्य दो के खिलाफ अभिनेत्री ऋचा चड्ढा द्वारा दायर 1.1 करोड़ रुपये के मानहानि की याचिका को सात अक्तूबर तक सुरक्षित रखा है। कोर्ट की तरफ से ऐसा उत्तरदाताओं को नोटिस नहीं दिए जाने को लेकर किया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप, पायल घोष - फोटो : instagram/anuragkashyap10, एएनआई
दरअसल पायल घोष ने आरोप लगाया है कि अनुराग कश्यप ने उन्हें अपने घर बुलाया और उनके साथ गलत व्यवहार किया जिससे वो असहज हो गई थीं। उन्होंने दावा किया कि विरोध करने के बाद अनुराग ने उनसे कहा था कि ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल समेत कई अभिनेत्रियां उनके साथ सहज हैं। अपना नाम आने के बाद ऋचा चड्ढा ने कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया। 

4 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले अपने लीगल नोटिस में ऋचा ने लिखा था कि 'मैं हर महिला के लिए न्याय चाहती हूं। लेकिन किसी भी महिला द्वारा उसकी आजादी का दुरुपयोग दूसरी महिलाओं के खिलाफ निराधार, बिना किसी वजूद के, झूठे और आधारहीन आरोप लगाने के लिए नहीं किया जा सकता।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
पायल के आरोप पर अनुराग ने क्या कहा
पायल के यौन शोषण के आरोप पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें