बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिकाओं में हैं। लॉकडाउन के खत्म होने के बाद शूटिंग शुरू करके खत्म करने वाली इस पहली फिल्म का हिस्सा बनने का अनुभव साझा करते हुए वाणी कपूर कहती हैं, 'इस फिल्म में काम करना मेरे लिए एक अलग ही अनुभव रहा है। मैं अभी तक इस तरह की किसी भी टीम का हिस्सा नहीं रही हूं। शुरुआत में मैं सोच रही थी कि ऐसे माहौल में सब कुछ कैसे होगा? लेकिन, मैं इस टीम का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने हर एक काम को अच्छे से अंजाम दिया।'