बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन के घर खुशखबरी आई है। वो दूसरी बार मां बन गई हैं। लीजा ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने उसका नाम लियो (Leo) रखा है। इसकी जानकारी लीजा ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पेज पर दी है।
विज्ञापन
2 of 5
Lisa Haydon
- फोटो : instagram
लीजा ने अपने दोनों बेटों के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें दोनों एक दूसरे को देख रहे हैं और हाथ पकड़े हुए हैं। तस्वीर के साथ लीजा ने लिखा- 'इस छोटे से आशीर्वाद ने मेरे दिल को छू लिया। ये पहले कभी नहीं हुआ था। मैं पूरी तरह से निशब्द हो गई हूं। तुम दोनों को देखते रहने से अच्छा कुछ भी नहीं है। मुझे यकीन नहीं आ रहा है कि मैं तुम्हारी मां हूं।
विज्ञापन
3 of 5
Lisa Haydon
- फोटो : instagram
लीजा आगे लिखती हैं कि 'लियो और जैक'। भाई। और मेरे हमेशा के वेलेंटाइन- कल हमारी मुलाकात की 5वीं सालगिरह थी, 13 फरवरी शुक्रवार, जिसके बाद जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। तुम्हारा शुक्रिया पति, मेरे साथ परिवार बनाने के लिए।'
4 of 5
Lisa Haydon
- फोटो : social media
बीते साल अगस्त महीने में लीजा हेडन ने एक तस्वीर शेयर कर बताया था कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। तस्वीर में लीजा अपने पति डिनो लालवानी और बेटे के साथ नजर आ रही थीं। तीनों पानी के अंदर खड़े थे।
बॉलीवुड में लीजा ने फिल्म 'आयशा' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो 'हाउसफुल 3', 'द शौकीन्स', 'क्वीन' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लीजा हेडन किंगफिशर गर्ल रही हैं। साथ ही कई जानी-मानी मैगजीन की कवर गर्ल बन चुकी हैं। फेमिना, वर्व, एफएचएम और हार्पर बाजार जैसी प्रमुख मैगजीन हैं जिनके कवर पेज पर लीजा हेडन छाई रहीं।