फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर से गुपचुप शादी कर रातोंरात फिल्मों से गायब हो गई थी ये हीरोइन, अब चला रही अरबों की कंपनी

Sun, 14 Apr 2019 06:33 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
farheen
क्या आपको अक्षय कुमार की फिल्म 'सैनिक' याद है ? उस फिल्म में अक्षय एक फौजी बने थे और उनके साथ अश्विनी भावे, रोनित रॉय और अनुपम खेर जैसे स्टार थे। हर किरदार ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था...लेकिन उसी फिल्म में एक हीरोइन थी जिसने अक्षय की बहन का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

2 of 9
farheen
ये हीरोइन थी फरहीन। फरहीन का फिल्म में वैसे तो साइड रोल था लेकिन वो रोल जबरदस्त था। लोगों को ना सिर्फ उनकी एक्टिंग पसंद आई बल्कि माधुरी दीक्षित से मिलता-जुलता चेहरा होने के कारण उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त हो गई।
विज्ञापन

3 of 9
farheen
फरहीन ने 1992 में आई फिल्म 'जान तेरे नाम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'सैनिक', 'नजर के सामने', 'फौज', 'दिल की बाजी' और 'आग का तूफान' जैसी कुछ हिंदी फिल्मों में काम किया। फरहीन हिंदी फिल्मों में काफी अच्छा काम कर रहीं थीं। 

4 of 9
farheen
उनकी पॉपुलैरिटी में भी इजाफा हो रहा था और शायद इसी के चलते उन्हें साउथ से भी खूब ऑफर आए। साउथ में भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया...लेकिन ना जाने क्या हुआ कि अचानक ही फरहीन ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

5 of 9
farheen
किसी को भी फरहीन का यूं जाना पचा नहीं क्योंकि वो अच्छा काम कर रहीं थीं, फिल्म ऑफर्स की भी उनके पास कोई कमी नहीं थी, बावजूद इसके फरहीन फिल्मों को छोड़ अचानक ही गायब हो गईं। क्या आप जानते हैं कि फरहीन आजकल कहां हैं और क्या कर रही हैं ?
विज्ञापन

6 of 9
farheen
फिल्में छोड़ने के बाद फरहीन ने पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से शादी कर ली। शादी से पहले दोनों का चार साल तक अफेयर रहा। कहा तो ये भी जाता है कि फरहीन ने मनोज प्रभाकर से गुपचुप तरीके से निकाह किया था। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये नहीं पता। 
विज्ञापन

7 of 9
फरहीन
शादी के बाद फरहीन ने फिल्मों में कमबैक करने की भी कोशिश की, लेकिन उनकी कमबैक फिल्म नहीं चल पाईं । हालांकि फरहीन को फिल्मों से दूर रहने का कोई मलाल नहीं है। जब वो अपने करियर की ऊचाइयों पर थीं तब भी उन्होंने अपने करियर की परवाह नहीं की और जो मन में आया वो किया। 

8 of 9
फरहीन
आज फरहीन जहां भी हैं वो खुश हैं। फरहीन प्रभाकर ना सिर्फ अपने घर-परिवार को संभाल रही हैं, बल्कि वो  आज एक सफल बिजनेसवूमन भी हैं। फरहीन का अपना हर्बल स्किन केयर प्रोडक्ट्स का बिजनेस है। 
विज्ञापन

9 of 9
फरहीन
वो नेचुरेंस हर्बल्स नाम की कंपनी की डायरेक्टर हैं जिसे उन्होंने अपने पति मनोज प्रभाकर के साथ मिलकर खोला। पिछले 18 सालों से वो इस कंपनी को संभाल रही हैं। उनका ये बिजनेस जबरदस्त तरक्की कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें