फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की हीरोइन की इस तरह हुई गोद भराई, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

Fri, 30 Aug 2019 07:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amy Jackson Baby Shower picture - फोटो : instagram
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हीरोइन एमी जैक्सन (Amy Jackson) मां बनने वाली हैं। एमी ने अभी तक शादी नहीं की है। एमी के लिए उनके ब्वॉयफ्रेंड ने हाल ही में गोद भराई कार्यक्रम रखा जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में एमी खुश नजर आ रही हैं। खास बात है कि इस कार्यक्रम के लिए विशेष थीम रखी गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Amy Jackson Baby Shower picture - फोटो : instagram
गोद भराई की तस्वीरों को एमी जैक्सन ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। एमी ने लिखा- 'मेरे करीबी दोस्तों और परिवारवालों ने गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया। मेरा बेटा बहुत खुशकिस्मत है कि उसकी जिंदगी में इतना प्यार करने वाली महिलाएं हैं। फूलों की सजावट के लिए शुक्रिया।' 
विज्ञापन

3 of 5
Amy Jackson Baby Shower picture - फोटो : instagram
इस मौके पर एमी ने नीले रंग का वनपीस पहना। इस ड्रेस में एमी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों के पीछे का बैकग्राउंड भी बहुत सुंदर है। गोद भराई की रस्म के लिए सजावट में थीम के आधार पर नीले रंग के गुब्बारे और उसी रंग के फूल नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही खाने की बहुत सारी चीजें भी दिखाई दे रही हैं। 
 

4 of 5
Amy Jackson Baby Shower picture - फोटो : instagram
इससे पहले एमी जैक्सन की टॉपलेस तस्वीर खूब चर्चा में रही थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एमी ने बताया था कि उनके शरीर में क्या क्या बदलाव आए हैं। एमी ने अपने गर्भवती होने की खबर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करके खुद दी थी। एमी और उनके ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज ने बीते साल जनवरी में गुपचुप सगाई की थी लेकिन 6 जुलाई को परिवारवालों के सामने सगाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amy jackson and george panayiotou - फोटो : instagram
एमी के मंगेतर जॉर्ज अरबपति बिजनेसमैन हैं। एमी आखिरी बार '2.0' में नजर आई थीं। एमी बॉलीवुड से पहले साउथ की फिल्मों में काम करती थीं। एमी ने साल 2012 में फिल्म 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो 'फ्रीकी अली' और 'सिंह इज ब्लिंग' में भी नजर आईं। खबरों की मानें तो एमी और जॉर्ज साल 2020 तक शादी कर सकते हैं।  


यह भी पढ़ें:- अक्षय कुमार की हीरोइन प्रेग्नेंसी के दौरान हुईं टॉपलेस, तस्वीर शेयर कर बताया क्या-क्या हुए बदलाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें