कनाडा की नागरिकता हासिल करने के मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार यूजर्स का निशाना बनते रहे खिलाड़ी अक्षय कुमार की नई फिल्म का पोस्टर रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मंगलवार को जारी कर दिया।
इंडस्ट्री के सूत्र बताते हैं कि फिल्म सूर्यवंशी की अभी तक स्क्रिप्ट भी पूरी नहीं हुई है और न ही फिल्म की शूटिंग का कोई शेड्यूल बना है, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म केसरी को मिल रहे ठंडे रेस्पांस को देखते हुए करण जौहर ने इस फिल्म में अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम शामिल करने पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन
2 of 6
sooryavanshi
- फोटो : social media
फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी पिछली फिल्म सिम्बा में सूर्यवंशी का ऐलान किया था। रोहित पुलिस वाले किरदारों का एक यूनीवर्स बना रहे हैं जिसकी शुरूआत उन्होंने अजय देवगन की फिल्मों सिंघम और सिंघम रिटर्न्स से की। इसके बाद रणवीर सिंह को उन्होंने सिम्बा बनाया और अब बारी सूर्यवंशी की है। सिंघम की पंजाबी में रीमेक भी बन रही है और यह रीमेक इस साल 9 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
3 of 6
Sooryavanshi
- फोटो : social media
सूर्यवंशी फिल्म ऐलान के दिन से ही विवादों में रही है। महाराष्ट्र में एटीएस चीफ रहे के पी रघुवंशी की कहानी पर आधारित होने की खबरें आने के बाद रोहित शेट्टी ने ये सफाई दी थी कि ये फिल्म एक अलग कहानी है और इसका रघुवंशी की बायोपिक से कोई लेना देना नहीं है। सूर्यवंशी के साउथ की एक फिल्म की रीमेक होने की अफवाहों का भी रोहित शेट्टी खंडन कर चुके हैं।
4 of 6
Akshay Kumar
- फोटो : social media
सूर्यवंशी का पोस्टर रिलीज करने के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी घोषित की गई है। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। ईद पर पिछले कई साल से सलमान खान अपनी फिल्में रिलीज करते आए हैं, ऐसे में अगले साल की ईद की तारीख अभी से बुक करने के पीछे भी रिलायंस एंटरटेनमेंट की रणनीति काम कर रही है।
विज्ञापन
5 of 6
केसरी
- फोटो : केसरी, फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी इसी महीने रिलीज होने वाली है। लेकिन, इंडस्ट्री में इस फिल्म को लेकर ज्यादा जोश नहीं है। अंग्रेजी हुकूमत के लिए काम करने वाले सिख सैनिकों की बहादुरी पर बनी इस फिल्म में सारे सैनिक मारे जाते हैं। बायोपिक पर नजर रखने वालों का कहना है कि हीरो के मरने वाली कहानियां हिंदी फिल्म दर्शक ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। मणिकर्णिका को मिली औसत कामयाबी को भी इसी लिस्ट में जोड़कर देखा जा रहा है।
करण जौहर इन दिनों अक्षय कुमार को लेकर एक फिल्म गुड न्यूज भी बना रहे हैं, जिसमें उनके साथ करीना कपूर हैं लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाने के बाद भी फिल्म वितरकों और प्रदर्शकों ने इसे लेकर खास उत्साह नहीं दिखाया है। अब कोशिश ये है कि केसरी औऱ गुड न्यूज़ के कारोबार में साथ आने वालों को सूर्यवंशी का लालच दिया जाए ताकि अक्षय कुमार की बाकी दोनों फिल्मों केसरी औऱ गुड़ न्यूज़ को अच्छे खरीदार मिल सकें।