फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पैडमैन' की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे अक्षय और सोनम, देखिए तस्वीरें

Sun, 19 Nov 2017 08:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 4
पैडमैन - फोटो : padman
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'पैडमैन' का कुछ हिस्सा न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज के पास फिल्माया गया। फिल्म में अक्षय के अलावा सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में है।

पढ़ें: आपने देखा क्या पैडमैन से राधिका आप्टे और सोनम कपूर का पहला लुक, तेल लगे बालों में जंच रहे अक्षय
विज्ञापन

2 of 4
न्यूयॉर्क में अक्षय, सोनम और आर. बाल्की - फोटो : padman
अरुणाचलम मुरगननाथम के जीवन पर बनी फिल्म 'पैडमैन' अगले साल पर्दे पर आने वाली है। सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फैंस के इंतजार का मजा बढ़ाने के लिए फिल्म की दो तस्वीरें शेयर की गईं जिसमें अक्षय कुमार, सोनम कपूर और निर्देशक आर. बाल्की नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
padman poster
ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्‍शन हाउस की पहली फिल्म 'पैडमैन" अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें महिलाओं की भलाई के लिए सस्ते दाम पर सैनिटरी नैपकिन बनाने की कहानी रूपहले पर्दे पर दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
padman
बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' और 'मिस फनी बोन्स' नाम से किताबें लिखी हैं, जिसमें अरणांचलम मुरगननाथम की कहानी बताई गई है। यह फिल्म बतौर प्रोड्यूसर ट्विंकल की पहली फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें