फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: मराठी सीख रही हैं भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह, कातिल अदाओं के साथ खास शख्स के लिए शेयर किया वीडियो

Thu, 22 Sep 2022 12:45 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की धाकड़ अभिनेत्री हैं, जो बीते कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिनों अक्षरा सिंह का एक प्राइवेट वीडियो लीक होने का दावा किया गया था। हालांकि, अक्षरा ने साफ कर दिया कि वो वीडियो उनका नहीं है। इन सबके बीच अक्षरा अपनी लाइफ में आराम से जी रही हैं और अब वह मराठी भाषा सीख रही हैं। ऐसे में उन्होंने एक खास शख्स के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अक्षरा सिंह और निशांत भट्ट - फोटो : Instagram
दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक मराठी गाने पर लिपसिंग करती दिख रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा एक दम मराठी महिला की तरह तैयार हो रखी हैं। साड़ी के साथ अपने लुक को मराठी टच देने के लिए अभिनेत्री ने नाक में बड़ी सी नथ पहनी हुई है, जो मराठी स्टाइल वाली है। इस वीडियो में अक्षरा अपनी अदाएं दिखा रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : insta
इस वीडियो के साथ अक्षरा ने कैप्शन में उस शख्स का नाम लिखा है, जिसके लिए यह वीडियो बनाया गया है। अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'भाई के लिए मराठी सीख रही हूं और तुमसे मैच खाने की पूरी कोशिश कर रही हूं।' यह पोस्ट अक्षरा ने निशांत भट्ट को टैग किया है। बता दें कि दोनों बिग बॉस ओटीटी में एक साथ नजर आए थे तब से ही दोनों के बीच काफी खास रिश्ता है। 
विज्ञापन

4 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अक्षरा सिंह के नाम से इंटरनेट एक प्राइवेट वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षरा ने कहा कि 'जिसने भी ऐसी हरकत की, मुझे इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने अभी तक एमएमएस वीडियो नहीं देखा है। आप जानना चाहते हैं कि क्या मैं इस वायरल वीडियो में हूं? मैं इस तरह की छोटी हरकतों पर रोने वाली नहीं हूं और यह मुझे परेशान नहीं करता है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें