फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: ग्रेजुएट चायवाली की दुकान पर अचानक पहुंचीं अक्षरा सिंह, एक कप चाय के लिए दी मोटी रकम

Sun, 22 May 2022 12:41 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, अक्षरा सिंह पटना की मशहूर ग्रेजुएट चायवाली की दुकान पर पहुंचीं। यहां पर अक्षरा ने एक कप चाय के लिए 2100 रुपये दिए हैं, जिसे देख फैंस हैरान रह गए।
विज्ञापन
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की दमदार अभिनेत्री हैं, जो अपने धाकड़ अंदाज के लिए जानी जाती हैं लेकिन अब अक्षरा ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसके बाद फैंस उनकी दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में, अक्षरा सिंह पटना की मशहूर ग्रेजुएट चायवाली की दुकान पर पहुंचीं। यह दुकान पटना के बोरिंग कैनाल रोड पर है, जिसे प्रियंका नाम की लड़की लगाती है। अक्षरा सिंह ने इस दुकान पर पहुंकर चाय पी और प्रियंका से ढेर सारी बातें भी कीं।

विज्ञापन

अक्षरा सिंह जब चाय की दुकान पर पहुंचीं, तो उन्हें देखने के लिए भीड़ लग गईं। फैंस अभिनेत्री के साथ सिर्फ एक सेल्फी लेना चाहते थे। दूसरी तरफ अक्षरा ने दुकान पर पहुंचकर अपना सारा समय प्रियंका को दिया और उनके हाथ से बनी चाय की जमकर तारीफ की। इतना ही नहीं, अक्षरा ने प्रियंका को चाय के लिए 2100 रुपये दिए। अभिनेत्री के इस कदम की अब फैंस सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं।

इस मौके पर अक्षरा सिंह ने प्रियंका का हौंसला भी बढ़ाया। अभिनेत्री ने कहा, 'सिर्फ बिहार की लड़कियों को ही नहीं बल्कि हर लड़की को खुद पर इतना भरोसा करना चाहिए और डट कर हमेशा खड़े रहना चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ यूं अचानक अक्षरा सिंह से मिलने पर प्रियंका भी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि यह मेरे लिए सरप्राइज था। बहुत अच्छा लगा। मैंने अक्षरा सिंह के कई सारे गाने सुने हैं।
विज्ञापन


बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और उनके गानों का भी फैंस इंतजार करते हैं। अक्षरा रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकी हैं। शो में मिलिंद गाबा संग उनकी दोस्ती को खूब पसंद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें