फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shailesh Lodha: शैलेश लोढ़ा ने इस नए शो की वजह से कहा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा! होस्ट की भूमिका में देंगे दिखाई

Sat, 21 May 2022 11:12 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अभिनेता शैलेश लोढ़ा को लेकर नई अपडेट सामने आई है। वह जल्दी नए शो में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता)  - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो कई सालों से प्रसारित हो रहा है लेकिन अब भी यह लोगों में खूब लोकप्रिय है। इस शो में हर किरदार की अपनी एक अलग पहचान है। वहीं कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा का किरदार तारक इस शो के लिए बेहद खास होने के साथ ही जरूरी भी है, लेकिन खबर आई थी कि उन्होंने ये शो छोड़ दिया है। अब नई अपडेट सामने आई है कि शैलेश लोढ़ा नए शो की शूटिंग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वह इस शो में बतौर होस्ट दिखाई देने वाले हैं।

विज्ञापन


काव्य शो को करेंगे होस्ट
एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसके मुताबिक अभिनेता शैलेश लोढ़ा 'नए शो वाह भाई वाह' में दिखाई देने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक यह शो काव्य पर आधारित होगा, जिसमें उभरते हुए कवियों की प्रतिभा को सामने लाने के लिए प्लेटफार्म दिया जाएगा। यो शो जून से शेमारू टीवी पर शुरू होने जा रहा है।

मेकर्स की तरफ से नहीं हुई है पुष्टि
बता दें कि शैलेश लोढ़ा के तारक मेहता का शो छोड़ने के बारे में खबरें भले ही आ रही हों लेकिन अभी मेकर्स और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की तरफ से अभी इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है। इसके अलावा शो के किसी सहयोगी कलाकार ने भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें