भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार अक्षरा सिंह ने अभिनय के अलावा शानदार गायकी से भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वह केवल यूपी बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। अक्षरा सिंह फिल्मों से तो लोगों का मनोरंजन करती ही हैं, इसके अलावा सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उनके गानों की धूम मची रहती है। हाल ही में अक्षरा सिंह का नाम अचानक तेजी से चर्चा में आया था। दरअसल दावा किया जा रहा था कि कथित तौर पर वह वीडियो अभिनेत्री अक्षरा सिंह का है। वीडियो सामने आने के बाद जहां ट्रोल्स अक्षरा सिंह की आलोचना करते नजर आए तो वहीं करीबियो और फैंस ने अभिनेत्री का बचाव किया। एक्ट्रेस भी इन सब बातों पर ध्यान न देकर काम पर फोकस कर रही हैं। जानते हैं इस मामले में अब तक क्या क्या हुआ?