फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Ali: 'यहां बदतमीजी बहुत है...', जानिए इंडस्ट्री छोड़ने के बाद लकी अली ने क्यों कहा था ऐसा

Mon, 19 Sep 2022 12:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लकी अली - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर लकी अली सोमवार को 64 साल के हो गए। म्यूजिक इंडस्ट्री में लकी अली का एक असामान्य करियर रहा है। अपने सिंगिंग करियर में सिंगर ने कई बड़े म्यूजिक डायरेक्टर के साथ काम किया है। साथ ही लकी अली ने पॉप म्यूजिक की वजह से भी लाखों दिलों को जीता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने करियर के पीक पर उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़कर सभी को चौंका दिया था। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया था।
विज्ञापन

2 of 4
लकी अली - फोटो : सोशल मीडिया
महान अभिनेता-फिल्म निर्माता महमूद के बेटे लकी अली ने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने कदम बहुत देर से रखे। वह 37 वर्ष साल के थे जब उनका पहला एल्बम सुनो 1996 में रिलीज हुआ था। साल 2000 में आई फिल्म 'कहो ना प्यार है' में दो सुपरहिट गाने गाकर वह रातों रात काफी ज्यादा फेमस हो गए। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमाई। एक्टर ने  'कांटे' और 'सुर' जैसी फिल्मों से अभिनय में कदम रखा। हालांकि साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'तमाशा' में गाना गाने के बाद के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली।
विज्ञापन

3 of 4
लकी अली - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2017 के एक इंटरव्यू में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर खुलकर बात की थी। गायक-अभिनेता ने कहा था, 'इस जगह पर बदतमीजी बहुत है। इन दिनों जो फिल्में बन रही हैं उनमें प्रेरणा की कमी है और मुझे लगता है कि ऐसी फिल्मों से सीखने के लिए कुछ नहीं है।' इस दौरान गायक ने बताया था कि जिस तरह की फिल्में इन दिनों बन रही है वह उन्हें पसंद नहीं है। इसी वजह से उन्होंने इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। लकी अली ने कहा था, 'इस पीढ़ी की फिल्में समाज पर बुरा प्रभाव डाल रही हैं। लोग हिंसक हो रहे हैं क्योंकि फिल्मों में जो दिखाया जा रहा है वे उससे प्रेरित हैं। मेरा मानना है कि फिल्मों के जरिए कम धैर्य और लालच को बढ़ावा दिया जा रहा है।'
विज्ञापन

4 of 4
लकी अली - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस साल की शुरुआत में लकी अली ने 'इंतजार'  गाने के साथ मेनस्ट्रीम म्यूजिक में वापसी की है। इस गाने को उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर मिकी मैक्लेरी के सहयोग से बनाया था। उन्हें हाल ही में तीसरी मंजिल 302 में मर्डर नामक एक फिल्म में भी देखा गया था। हालांकि फिल्म की शूटिंग 2008-09 में की गई थी और तब से यह अटकी पड़ी थी। लकी इन दिनों गोवा में रहते हैं और आज भी अपने म्यूजिक पर काम करता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें