फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshara Singh Bhojpuri Song: अक्षरा के नए गाने ने फैंस को बनाया दीवाना, विशाल राजपूत संग रोमांटिक अंदाज में आईं नजर

Fri, 05 Mar 2021 03:20 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षरा सिंह भोजपुरी सॉन्ग: अक्षरा सिंह, विशाल राजपूत - फोटो : Instagram
भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी और गायिकी से लोगों को दीवाना बना देने वाली अक्षरा सिंह अपने नए गाने से धमाल मचा रही हैं। अक्षरा सिंह के गायिकी के कई दीवानें हैं। इन दिनों म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन उनके गाने यू-ट्यूब पर ट्रेंड करते दिख जाते हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का एक नया गाना काफी पसंद किया जा रहा है। ये एक रोमांटिक हिंदी मिक्स गाना है।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षरा सिंह भोजपुरी सॉन्ग: अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षरा सिंह का नया गाना 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है' फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को खुद अक्षरा ने गाया है। वहीं इस गाने को विक्की कौशल और बिक्कू ने लिखा है। इस गाने को संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस रोमांटिक गाने को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर ये गाना काफी धमाल मचा रहा है।



विज्ञापन

3 of 5
अक्षरा सिंह भोजपुरी सॉन्ग: अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
इस गाने को तीन दिन में यू-ट्यूब पर करीब 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इसमें अक्षरा सिंह के साथ विशाल राजपूत रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस को अक्षरा सिंह का जबरदस्त डांस भी काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि इन दिनों अक्षरा सिंह अपनी अदायगी के साथ साथ सोलो गायिकी में भी फैंस का दिल जीत रही हैं।

4 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : फाइल
बता दें कि वैलेंटाइन डे के मौके पर भी अक्षरा सिंह ने एक स्पेशल गाना पेश किया था जो फैंस को काफी पसंद आया था। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह कई भोजपुरी गाने के साथ नजर आ चुकी हैं। अक्षरा सिंह अभी तक लगभग सभी खास मौकों को लेकर गाने बनाती रही हैं, लेकिन वेलेंटाइन डे पर यह उनका पहला गाना था। अपने म्यूजिक वीडियो के बारे में अक्षरा ने कहा था, 'प्रेम शाश्वत है। मेरा यह गाना उन प्यार करने वालों के लिए है, जो सही मायने में अपने एक दूसरे से प्रेम करते हैं।  उन्हें यह गाना खूब पसंद भी आने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : फाइल
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा हैं। अक्षरा का खूबसूरत स्टाइल उनके फैंस को काफी पसंद आता है। कुछ समय पहले अक्षरा सिंह रितेश पांड के साथ आए अपने एक और गाने को लेकर सुर्खियों में थीं।। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'दबंग दामाद' का था। इस गाने को रितेश पांडेय ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें