अभिनेत्री अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। सोशल मीडिया पर तो एक्ट्रेस का जलवा रहता ही है, रियल लाइफ में भी उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस किस कदर उत्साहित रहते हैं, इसका एक नजारा हाल ही में देखने को मिला। दरअसल, अक्षरा हाल ही में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बिहार के विक्रमगंज गईं, यहां फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया।