अक्षरा सिंह, खेसारी लाल
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रिलीज हुए इस गाने की वीडियो में अक्षरा और खेसारी बेहद शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों को देख यह साफ पता चल रहा है कि वह इस गाने को काफी एंजॉय कर रहे हैं। गाने में अक्षरा और खेसारी की बेहतरीन केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस गाने को खुद अक्षरा और खेसारी ने अपनी आवाज दी है। जबकि इसके बोल सुरजीत यादव, श्रद्धा पंडित और अदित्य काल्वे ने लिखे है। वहीं, इसमें संगीत सलीम-सुलेमान का है।