उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के बाद अंबानी और मेहता परिवार मुंबई के ताज महल होटल में पहुंचा। शादी के बाद इस शाही परिवार की पहली फैमिली फोटो सामने आई है। तस्वीर में नविवाहित जोड़ा आकाश और श्लोका भी मौजूद हैं। सभी अपने साधारण लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, मुकेश की बेटी ईशा अंबानी पीरामल भी तस्वीर में हंसती दिख रही हैं। देखा जाए तो तस्वीर में सभी के चेहरे खिले हुए हैं। यह शाही परिवार आकाश-श्लोका का शादी के बाद पहली बार पब्लिकली नजर आया है। वह मुंबई के ताज होटल में डिनर के लिए गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Shloka Mehta
- फोटो : instagram
बता दें कि बीती 9 मार्च को आकाश और श्लोका की शादी बहुत ही आलीशान तरीके से मुंबई में हुई थी। इससे पहले शादी के 22 दिन बाद श्लोका मेहता की बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई थी । श्लोका मेहता की बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है । इस तस्वीर को FICCI की अध्यक्ष पिंकी रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और लिखा-यादें।'
विज्ञापन
3 of 5
Shloka Mehta
- फोटो : instagram
इस फोटो में श्लोका मेहता, उनकी मां मोना मेहता, मुकेश अंबानी की बहन दीप्ती कोगांवकर और पिंकी रेड्डी नजर आ रही हैं। तस्वीर में श्लोका ने ग्रीन और गोल्डन कलर का लहंगा पहन रखा है। उसके साथ ही भारी कढ़ाई वाला ब्लाउज और दुपट्टा डाला हुआ है। टिका, झुमका, चूड़ियां और हीरे के हार के साथ श्लोका का लुक निखर कर आ रहा है।
4 of 5
shloka mehta
- फोटो : social media
इससे पहले श्लोका की एक और फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो ब्लैक टॉप और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही थीं । इसके साथ उन्होंने सफेद रंग के जूते पहने थे । श्लोका की ये उनके फैन पेज से शेयर की गई थी ।
श्लोका और आकाश की शादी बेहद रॉयल थी। शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शन मुंबई में हुए थे । प्री वेडिंग पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, अयान मुखर्जी, युवराज सिंह जैसे बड़े सितारे शामिल हुए थे ।