फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरलीन से ब्रेकअप की खबरों के बीच सलमान की इस हीरोइन के साथ जुड़ा विक्की कौशल का नाम

Wed, 03 Apr 2019 07:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
katrina Harleen Vicky - फोटो : file photo
'संजू' और 'उरी' फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की झोली इन दिनों प्रोजेक्ट से भरी हुई है। उरी फिल्म के दौरान ऐसी खबरें आई थीं कि विक्की हरलीन शेट्टी (Harleen Shetty) को डेट कर रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। हरलीन से ब्रेकअप के बाद विक्की का नाम कटरीना कैफ (Katrina Kaif) से जुड़ने लगा है। कहा जा रहा है कि इन दोनों स्टार्स के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Harleen Shetty and Vicky Kaushal - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो विक्की और हरलीन के ब्रेकअप की वजह कटरीना कैफ को माना जा रहा है। कहा जा रहा है कटरीना से बढ़ रही नजदीकियां हरलीन से दूर होने की वजह बनीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरलीन शेट्टी को ऐसा लगने लगा था कि विक्की उनके अलावा कटरीना के भी साथ हैं जिस वजह से हरलीन ने विक्की से अपना रिश्ता खत्म कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अभी तक एक साथ बड़े पर्दे पर नहीं आए हैं। करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में कटरीना के साथ वरुण धवन आए थे। इस शो के दौरान कटरीना ने कहा था कि उनकी जोड़ी विक्की के साथ स्क्रीन पर अच्छी लगेगी। कटरीना के यह कहने के बाद जब विक्की करण के शो में आए तो उन्हें शो के दौरान कटरीना की बात बताई गई। शो के दौरान विक्की कटरीना की बात जानते ही बेहोश होने का नाटक करने लगे। 

4 of 5
Vicky kaushal, Katrina kaif - फोटो : social media
खबरों की मानें तो विक्की कौशल और कटरीना कैफ एक दूसरे के काफी नजदीक आ चुके हैं। यहां तक कि दिनभर एक दूसरे को मैसेज भी भेजते रहते हैं। हालांकि जब एक इंटरव्यू के दौरान विक्की से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने आप को सिंगल बताया। विक्की ने कहा कि वह सिंगल है और दर्शकों के साथ मिंगल होने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina kaif salman khan - फोटो : file photo
आपको बता दें, कटरीना कैफ का नाम विक्की कौशल से पहले सलमान खान और रणबीर कपूर से जुड़ चुका है। ऐसे में यह देखना होगा कि कटरीना की नजदीकियों की खबरों को दबंग खान किस तरह से लेते हैं। फिल्मों की बात करें तो कटरीना आखिरी बार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म में नजर आई थीं। वहीं अब सलमान के साथ 'भारत' में नजर आएंगी। जबकि विक्की 'उरी' फिल्म में नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें