फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद यहां नजर आया अंबानी परिवार, कुछ ऐसी दिख रही आकाश-श्लोका की जोड़ी

Wed, 03 Apr 2019 08:05 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंबानी परिवार - फोटो : viral bhayani
उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के बाद अंबानी और मेहता परिवार मुंबई के ताज महल होटल में पहुंचा।   शादी के बाद इस शाही परिवार की पहली फैमिली फोटो सामने आई है। तस्वीर में नविवाहित जोड़ा आकाश और श्लोका भी मौजूद हैं। सभी अपने साधारण लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, मुकेश की बेटी ईशा अंबानी पीरामल भी तस्वीर में हंसती दिख रही हैं। देखा जाए तो तस्वीर में सभी के चेहरे खिले हुए हैं। यह शाही परिवार आकाश-श्लोका का शादी के बाद पहली बार पब्लिकली नजर आया है। वह मुंबई के ताज होटल में डिनर के लिए गए थे। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shloka Mehta - फोटो : instagram
बता दें कि बीती 9 मार्च को आकाश और श्लोका की शादी बहुत ही आलीशान तरीके से मुंबई में हुई थी। इससे पहले शादी के 22 दिन बाद श्लोका मेहता की बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई थी । श्लोका मेहता की बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है । इस तस्वीर को FICCI की अध्यक्ष पिंकी रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया  था और लिखा-यादें।'
विज्ञापन

3 of 5
Shloka Mehta - फोटो : instagram
इस फोटो में श्लोका मेहता, उनकी मां मोना मेहता, मुकेश अंबानी की बहन दीप्ती कोगांवकर और पिंकी रेड्डी नजर आ रही हैं। तस्वीर में श्लोका ने ग्रीन और गोल्डन कलर का लहंगा पहन रखा है। उसके साथ ही भारी कढ़ाई वाला ब्लाउज और दुपट्टा डाला हुआ है। टिका, झुमका, चूड़ियां और हीरे के हार के साथ श्लोका का लुक निखर कर आ रहा है।

4 of 5
shloka mehta - फोटो : social media
इससे पहले श्लोका की एक और फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो ब्लैक टॉप और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही थीं । इसके साथ उन्होंने सफेद रंग के जूते पहने थे । श्लोका की ये उनके फैन पेज से शेयर की गई थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shloka mehta
श्लोका और आकाश की शादी बेहद रॉयल थी। शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शन मुंबई में हुए थे । प्री वेडिंग पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, अयान मुखर्जी, युवराज सिंह जैसे बड़े सितारे शामिल हुए थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें