फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश अंबानी और राजकुमार बड़जात्या सहित बॉलीवुड की इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां

Sun, 24 Feb 2019 03:24 PM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
शादी से पहले आकाश अंबानी ने दी पार्टी
बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी इसी साल 9 मार्च को सात फेरे लेंगे। आकाश अंबानी की शादी से पहले स्विटजरलैंड के सेंट मॉरिट्ज (St Moritz) में 23 और 24 फरवरी को एक पार्टी आयोजित की गई। आकाश अंबानी की इस पार्टी में करीब 500 मेहमानों को निमंत्रण दिया गया। अंबानी परिवार ने सेंट मॉरिट्ज के सबसे महंगे होटल बैडरट पैलेस (badrutt palace) में इस पार्टी का आयोजन किया। खबरों की मानें तो इस पार्टी में बॉलीवुड की भी कई हस्तियां शामिल हुईं। 
विज्ञापन

2 of 5
neeti mohan
नीति मोहन की शादी का पूरा एल्बम आया सामने
बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर नीति मोहन और मणिकर्णिका में काम कर चुके एक्टर निहार पांड्या 15 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के दौरान नीति के पिता की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने रिसेप्शन कैंसिल कर दिया था। शादी के कुछ दिन बाद नीति ने शादी का पूरा एल्बम अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
विज्ञापन

3 of 5
Rajkumar Barjatya - फोटो : social media
राजकुमार बड़जात्या का निधन
हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं और विवाह फिल्म के निर्माता राजकुमार बड़जात्या का गुरुवार (21 फरवरी) सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया। अंतिम विदाई देने बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। महेश भट्ट पत्नी सोनी राजदान के साथ, स्वरा भास्कर, माधुरी दीक्षित ने उन्हें अंतिम विदाई दी। 

4 of 5
total dhamaal
'टोटल धमाल' इस हफ्ते रिलीज
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते मल्टीस्टारर फिल्म टोटल धमाल ने दस्तक दी है। फिल्म को वाइल्ड एडवेंचर कॉमेडी का नाम दिया गया है क्योंकि इसमें कई जानवरों को दिखाया गया है। फिल्म के कई सीन देश से बाहर जाकर रियल लोकेशंस पर शूट किए गए हैं। टोटल धमाल से माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी 17 साल बाद एक बार फिर साथ दिख रही है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी भी मुख्य भूमिका में हैं। टोटल धमाल की बात करें तो इसका बजट 90 से 100 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म को देश में कुल 3700 स्क्रीन और ओवरसीज में 786 स्क्रीन मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sridevi
श्रीदेवी की पहली बरसी
पहली लेडी सुपरस्टार का खिताब पाने वाली श्रीदेवी की पहली बरसी 24 फरवरी को है। उनके मौत की खबर ने न केवल उनके परिवार बल्कि फैंस सहित पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। बीते साल उनकी मौत दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें