फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल बाद देखें काजोल और अजय देवगन का वेडिंग एलबम, घर की छत पर चुपचाप कर ली थी शादी

Sun, 24 Feb 2019 02:54 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kajol
काजोल और अजय देवगन की शादी को आज 20 साल पूरे हो चुके हैं । काजोल और अजय देवगन की प्रेमकहानी कई उतार-चढ़ाव से गुजरी है। काजोल ने अजय से उस समय शादी की थी जब उनका करियर पीक पर था। अजय और काजोल की जोड़ी पहली बार 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘हलचल’ में नजर आई थी। 
विज्ञापन

2 of 7
ajay devgn
फिल्म इंडस्ट्री के जानकार कहते हैं कि इन दोनों में प्यार इसी फिल्म से पनपा। तब तक इस अफेयर को शक्ल नहीं मिली थी। 1995 में ही प्रदर्शित हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में काजोल एक बड़ी स्टार बन गईं।
विज्ञापन

3 of 7
kajol
1998 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में दोनों ने अपनी-अपनी मोहब्बत का इजहार किया। इसके बाद इन दोनों ने देर नहीं की और 1999 में महाराष्ट्रियन तरीके से यह शादी कर ली। इस शादी के बाद काजोल पहले की तरह फिल्में करती रहीं। इसके बाद उनकी अजय देवगन के साथ ही 'राजू चाचा', 'दिल क्या करे' जैसी फिल्में आईं।

4 of 7
अजय देवगन
अजय देवगन ने अपनी शादी के बारे में एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था। अजय देवगन ने बताया, 'मैं नहीं चाहता था कि शादी पर ज्यादा हो-हल्ला हो। इसलिए सारी तैयारियां चुपचाप की। लेकिन शादी से कुछ दिन पहले किसी को भनक लग गई। उसने पेपर में छाप दिया।'
विज्ञापन

5 of 7
अजय देवगन
अजय ने आगे कहा, 'फिर हमारी शादी का वेन्यू बदलकर मेरा घर हो गया। मेरी शादी में ज्यादा मेहनत नहीं लगी। मैं अपने कमरे से निकल कर छत पर गया, उधर शादी की और वापस अपने बेडरूम में आ गया।'
विज्ञापन

6 of 7
अजय देवगन
अजय ने अपनी और काजोल की लवस्टोरी के बारे में बताया, 'मैं बहुत चुपचाप रहता था। काजोल समझती थी कि मैं घमंडी हूं। हम दोनों बहुत कम बातें करते थे। लेकिन धीरे से बात शुरू हुई और फिर हम आगे बढ़े।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अजय देवगन
अजय बताते हैं, 'हम दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया। पहले हम दोस्त बने और फिर एहसास हुआ कि हमें शादी कर लेनी चाहिए। मैं बहुत बड़े स्तर पर शादी नहीं करना चाहता था इसलिए सब चुपचाप हुआ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें