आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) की शादी 9 मार्च को थी। इस शाही शादी में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने शानदार डेकोरेशन करवाया था। इस शादी में एंटीलिया के अलावा जियो गॉर्डन को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस सजावट की चर्चा आम और खास सभी के बीच रही। इस खास मौके पर घोड़े, हाथी से लेकर फूलों से सजी कृष्ण जी की मूर्ति और स्टेज भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। तो चलिए आज हम आपको मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में घर की सजावट की एक-एक तस्वीर दिखाते हैं।
शाही शादी के लिए घर को फूलों से सजाया गया था। खास बात यह है कि फूलों से घोड़े भी बनाए गए थे जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहे है। घोड़े को सफेद, लाल और गुलाबी रंग के फूलों से सजाया गया है जो भले ही ऑर्टीफीशियल हो लेकर एक नजर देखने में आपको असलियत का लग सकता है।
घोड़े के अलावा हाथियों को भी फूलों से बनाया गया है और सजावट की गई है। इस तस्वीर में आपको हरे और गुलाबी फूलों से सजा एक बड़ा हाथी तो वहीं सफेद फूलों से सजा एक छोटा हाथी भी दिखाई देगा। इन तस्वीरों के अलावा घर के एंट्रेस डेकोरेशन की तस्वीर भी सामने आई है।
आकाश और श्लोका की शादी में सारे अरेंजमेंट बड़े पैमाने पर किए गए थे। मंडप की इस तस्वीर से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते है। इस तस्वीर में रंग बिरंगी लाइटों और झूमर का इस्तेमाल किया गया है। जो देखने में क्लासी और खूबसूरत लग रहा है।
आकाश अंबानी की शादी की सजावट की हर तस्वीर पहली तस्वीर से अलग है। अब इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में पर्पल और व्हाइट कलर की लाइटों का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है।