फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नच बलिए' में होगी टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी की एंट्री, लिस्ट में मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान भी शामिल!

Fri, 15 Mar 2019 05:22 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani - फोटो : file
मशहूर डांस रियलिटी शो 'नच बलिए-9' का जल्द आगाज होने वाला है। इस बार कौन-कौनी सी जोड़ी इस शो में अपने डांस का जलवा दिखाएगी इस पर भी सस्पेंस बना हुआ है। फिलहाल प्रिंस नरूला-युविका चौधरी से लेकर हिना खान-रॉकी जायसवाल के नाम सामने आए हैं। इस बीच बॉलीवुड स्टार्स के नाम भी इस शो से जुड़ते नजर आ रहे हैं। खबर है कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इस शो में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
tiger shroff and disha patani - फोटो : social media
स्पॉट ब्वॉय की माने तो इस डांस रियलिटी शो के मेकर्स बॉलीवुड के इस खूबसूरत और चर्चित कपल को शो में लाना चाहते हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि क्योंकि यह कपल बड़े ही नहीं बल्कि छोटे परदे पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यही कारण है कि नच बलिए के मेकर्स शो में इनकी बतौर जज मौजदूगी चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो टाइगर-दिशा एक साथ टीवी पर भी नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : instagram
इससे पहले चल रही खबरों में यह बात सामने आ रही थी कि शो में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर पत्नी मीरा संग इस शो को जज करते नजर आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इस कपल की शो के लिए हां मानी जा रही है लेकिन अभी कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। 

4 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo
बीते दिनों शो के जज के लिए अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को लेकर भी खबरें आ रही थीं। वहीं, जज के लिए गायिका नेहा कक्कर का नाम भी लिस्ट में बताया जा रहा है, लेकिन जब तक शो मेकर्स द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जाती तब तक इन सबके नामों पर संदेह बरकरार रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Disha Patani and Tiger Shroff - फोटो : amar ujala
बता दें कि दिशा और टाइगर कभी अपने रिश्ते की बात कबूलते तो नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके कमेंट्स दोनों के बीच के प्यार को जगजाहिर कर देते हैं। पिछले दिनों जब टाइगर के पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ से इस रिश्ते के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने दिशा को लेकर बड़ा ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें