मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी 9 मार्च को श्लोका मेहता के साथ हुई थी । इस रॉयल शादी के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं । बारात से लेकर जयमाल, फेरे और रिसेप्शन तक की तस्वीरों को यूजर्स ने बहुत पसंद किया था । आकाश अंबानी की बरात में शाहरुख खान, रणबीर कपूर, करण जौहर और मीका सिंह जैसे बड़े सेलेब्रिटीज बराती बने थे ।
सभी स्टार्स ने जमकर डांस किया था । बरात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अभी भी वायरल हो रहा है । इस वीडियो में सोशल मीडिया यूजर्स शाहरुख खान को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, इसमें रणबीर कपूर और शाहरुख खान ढाेल पर डांस करते दिख रहे हैं । तभी वहां आकाश अंबानी आते हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
Akash Nita Ambani
- फोटो : amar ujala
रणबीर तो वहां से चले जाते हैं लेकिन आकाश, शाहरुख से कहते हैं कि वो वहीं रुके । इसके बाद आकाश अपनी मां नीता अंबानी को बुलाते हैं । आकाश अपनी मां नीता के साथ डांस करते हैं और शाहरुख पीछे खड़े होकर उन्हें देखते हैं । यूजर्स का कहना है कि आकाश ने शाहरुख की बेइज्जती कर दी ।
4 of 6
akash ambani
शाहरुख, अंबानी परिवार के बेहद करीब हैं । निश्चित तौर पर उन्हें इस बात का बिल्कुल बुरा नहीं लगा होगा । लेकिन शाहरुख के फैंस को ये बात जरूर खराब लगी है । एक यूजर ने लिखा, 'आकाश ने शाहरुख की बेइज्जती कर दी । साइड में खड़े रहने को कह दिया ।'
एक और यूजर ने लिखा, 'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा शाहरुख को ।' एक और यूजर ने लिखा, 'क्या वैल्यू रह गई ये स्टार्स की ।' एक यूजर ने लिखा, 'आप लोग वीडियो ठीक से देखें । आकाश ने शाहरुख को इसलिए वहां खड़ा किया क्योंकि वो और उनकी मां नीता अंबानी गौरी खान के साथ डांस करना चाहते थे ।'
सोशल मीडिया यूजर्स के बीच ये एक बहस का मुद्दा बन गया । यूजर्स आपस में शाहरुख को लेकर भिड़ते दिखाई दिए । हालांकि सच्चाई क्या है ये किसी को नहीं पता । बस जो वीडियो में दिख रहा है, लोग उसे देखकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं ।