फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी के लिए कैसे सज रहा एंटीलिया, मुकेश अंबानी के घर से सामने आया पहला वीडियो

Sun, 03 Mar 2019 04:07 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अंटालिया - फोटो : social media
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च होगी। इस शादी के लिए दोनों परिवारों ने खास इंतजाम किए हैं। शादी से पहले फंक्शन भी शुरु हो गए हैं। हाल ही में स्विट्जरलैंड प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ जिसमें बॉलीवुड के सितारों सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। अंबनी परिवार कैसे इस शादी की तैयारी कर रहा है, इसका एक वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 6
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो मुकेश अंबानी के घर का है। इस वीडियो में दिख रहा है कई सारे लोग मिलकर उनके घर एंटीलिया को सजा रहे हैं। कई सारे फूलों से घर को सजाया रहा है। साथ ही डेकोरेशन के लिए कई तरह के सेट भी लगाए हैं जो रायल लुक दे रहे हैं। इसके अलावा खास तरह की लाइटिंग भी की जा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 6
akash ambani
बीते दिनों  स्विट्जरलैंड के St. Moritz में आकाश-श्लोका की प्री-वेडिंग सेलीब्रेशन हुआ था। सूत्रों के मुताबिक इस पार्टी में 700 से ज्यादा बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस दौरान वहां मेहमानों ने बहुत मस्ती की थी।

4 of 6
मुकेश अंबानी - फोटो : social media
इस फंक्शन के कई वीडियो सामने आए थे। एक वीडियो में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और शाहरुख खान अंबानी परिवार के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आए। सभी मेहमान सभी 'दिल धड़कने दो' के मशहूर गाने गल्लां गूड़ियां गाने पर थिरकते दिख रहे थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
mukesh ambani and nita ambani dance performance at akash and shloka pre wedding function - फोटो : self
एक वीडियो में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी साथ नाचते नजर आए थे। मुकेश अपनी पत्नी नीता को गुलाब का फूल देते हैं और दोनों 'ऐ मेरी जोहरा जबीं' गाने पर डांस करते हैं। इस दौरान नीता अंबानी उन्हें नखरे दिखाती हैं। मानव मंगलानी ने इस एक वीडियो शेयर किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
akash ambani, shloka mehta - फोटो : instagram
पार्टी के एक वीडियो में आकाश अंबानी और और श्लोका मेहता रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए दिखे थे। इस दौरान श्लोका ने ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन पहन रखा था वहीं उनके पीछे खड़े आकाश अंबानी डांस मूव कर रहे थे। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें