फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्लोका को दुल्हन के जोड़े में देख आकाश अंबानी ने दिए ऐसे रिएक्शन, स्टेज पर ही जोड़ लिए हाथ

Tue, 12 Mar 2019 01:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
akash ambani
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी साल की सबसे रॉयल वेडिंग साबित हुई है। लोग जानना चाहते हैं कि देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में क्या कुछ हुआ । शादी के कुछ इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें शादी की रस्में होती हुई नजर आ रही हैं । 
विज्ञापन

2 of 6
akash ambani
हाल ही में एक वीडियो और आया है जो खूब वायरल हो रहा है । दरअसल, आकाश की बरात वेन्यू तक पहुंचती है । इसके बाद पूरा अंबानी परिवार आकाश को लेकर स्टेज पर आता है । सभी बेसब्री से दुल्हन श्लोका का इंतजार करने लगते हैं ।
विज्ञापन

3 of 6
shloka mehta
तभी श्लोका की एंट्री होती है । श्लोका लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लगती हैं । श्लोका को देख आकाश अंबानी का मुंह खुला का खुला रह जाता है । वो उन्हें जल्दी से पास आने का इशारा करते हैं । साथ ही वो हाथ भी जोड़ते हैं । आकाश को ऐसा करते देख श्लोका मुस्कुरा देती हैं । 

4 of 6
akash ambani
इसके बाद श्लोका स्टेज पर पहुंच अपनी सास नीता अंबानी को हाथ जोड़कर नमस्ते करती हैं । नीता भी अपनी बहू को गले लगा लेती हैं । आकाश की शादी के और भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं । 9 मार्च को शादी के बाद 10 और 11 मार्च को भी रिसेप्शन पार्टी हुई । 

 
विज्ञापन

5 of 6
nita ambani
11 मार्च को मंगल आशीर्वाद फंक्शन था । इसमें आकाश और श्लोका पिंक कलर के आउटपिुट में नजर आए । इसमें कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ से सोनाक्षी सिन्हा और तमन्ना भाटिया तक पहुंचे थे । इसके अलावा आकाश और श्लोका का एक लिपलॉक वीडियो भी वायरल हो रहा है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
akash ambani
इस वीडियो में आकाश अंबानी, श्लोका के साथ डांस कर रहे हैं । डांस करते-करते आकाश ने श्लोका के साथ लिपलॉक किया। इसे देख पार्टी में मौजूद मेहमान तालियां बजाते हैं । श्लोका भी शर्माई हुई सी नजर आती हैं । इस पार्टी में श्लोका गोल्डन कलर की गाउन में नजर आईं । वहीं आकाश ब्लैक कलर के सूट में दिखे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें