फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना पर लगा कहानी चोरी का आरोप, निर्देशक सुधीर मिश्रा के असिस्टेंट ने ठोका मुकदमा

Tue, 12 Mar 2019 12:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर सिंगर एक्टर आयुष्मान खुराना आजकल काफी चर्चा में हैं। पिछले साल आई इनकी दो फिल्में 'बधाई हो' और 'अंधाधुन' दोनों ही बढ़िया साबित हुई थीं, लेकिन इस बार चर्चा का कारण कुछ और ही है। आयुष्मान एक कानूनी पचड़े में फस गए हैं। यह सब उनकी आने वाली फिल्म 'बाला' को लेकर हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जाने माने निर्देशक सुधीर मिश्रा के असिसटेंट डायरेक्टर कमल कांत चंद्रा ने आयुष्मान खुराना, फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन और डायरेक्टर अमर कौशिक पर उनकी फिल्म 'विग' की कहानी चुराने का आरोप लगाया है। जिसके चलते उन्होंने बीते शुक्रवार को मुंबई हाई कोर्ट में इन तीनों के ऊपर केस भी दर्ज करवा दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
ayushmann khurrana - फोटो : file photo
इनका कहना है कि, 'बरेली की बर्फी' की शूटिंग के वक्त इनकी आयुष्मान से मुलाकात हुई थी। फिल्म में आयुष्मान के अलावा राजकुमार राव भी थे, जिन्हें कमल पहले से ही जानते थे। जिसके चलते वह जब राज से 'बरेली की बर्फी' के सेट पर मिलने गए, तब उनकी मुलाकात आयुष्मान से हुई। तब उन्होंने अपनी फिल्म की कहानी आयुष्मान से व्हाट्सएप पर साझा की थी, जो आयुष्मान को बेहद पसंद आई।

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : file photo
इस सबके बाद आयुष्मान ने कमल को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन जब कमल वहां पहुंचे तो आयुष्मान नहीं आए। कमल कांत के निरंतर प्रयास करने के बाद भी उनका आयुष्मान से मिलना नहीं हो पाया। उनका मैनेजर हमेशा कहता था, कि सर बिजी हैं। जब उन्हें पता चला कि उन्हीं के विषय पर वह फिल्म बना रहे हैं, तब कमल ने आयुष्मान, दिनेश और अमर कौशिक तीनों को नोटिस भेजा, जिस पर तीनों का कोई सही जवाब नहीं आया। इसी के चलते कमल ने हाइकोर्ट में यह केस दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ayushmann khurrana - फोटो : file photo
इस बात पर दिनेश और आयुष्मान का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है और फिल्म 'स्त्री' से मशहूर हुए निर्देशक अमर कौशिक इन दिनों लखनऊ में रेकी करने गए हुए हैं। अमर ने जवाब देते हुए कहा कि, 'मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है, हम तो खुद चार-पांच महीने से इस कहानी को लिख रहे हैं। हो सकता है कि दोनों ही कहानी के किरदार मिलते झुलते हों। ना मैंने उनकी स्क्रिप्ट पढ़ी, ना उनसे कभी बात हुई और न ही मुलाकात। पहले दिन से ही इस कहानी को खुद लिख रहा हूं। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं पता, रही बात केस की तो वह सब प्रोड्यूसर्स का काम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें