देश के सबसे अमीर खानदान के बेटे आकाश अंबानी ने हीरा व्यापारी रशेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से पिछली शाम यानी गुरुवार को सगाई कर ली । सगाई का फंक्शन अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में हुआ था ।
विज्ञापन
2 of 7
आकाश अंबानी
पार्टी में देश के बिजनेस टाइकून के अलावा पूरा बी-टाउन भी नजर आया । आकाश और उनकी होने वाली दुल्हन श्लोका रॉयल लुक में नजर आए । आकाश ने ब्लू कलर की शेरवानी पहनी हुई थी । वहीं श्लोका पिंक कलर के लहंगा और कुंदन का हार कैरी किया था।
विज्ञापन
3 of 7
आकाश अंबानी
बेटे की सगाई में पूरा अंबानी परिवार झूम रहा था । ईशा अंबानी ने भी श्लोका की ही तरह पिंक कलर का लहंगा पहना । घर में प्रवेश से पहले ईशा ने अपने भाई और भाभी की कलश से नजर उतारी ।
4 of 7
नीता अंबानी
सगाई के कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं । आकाश की मां यानी नीता अंबानी रेड कलर की साड़ी में नजर आईं । पिछली बार ईशा की सगाई में उन्होंने डांस किया था । ऐसे में बेटे की सगाई कैसे छूटती ।
विज्ञापन
5 of 7
नीता अंबानी
नीता ने यहां भी 'हे शुभारंभ' गाने पर डांस कर महफिल लूट ली । नीता का क्लासिकल डांस देख हर कोई हैरान था । इतना ही नहीं ईशा ने भी भाई की सगाई की खुशी में 'घूमर' गाने पर डांस किया ।
विज्ञापन
6 of 7
आकाश अंबानी
सगाई के बाद आकाश और श्लोका ने केक भी कट किया । केक की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । ऐसा रॉयल केक शायद आपने पहले नहीं देखा होगा ।