फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश अंबानी और श्लोका ने 200 गरीब परिवारों को बांटा खाना, 3 साल पुरानी तस्वीरें वायरल

Thu, 11 Jul 2019 11:52 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shloka mehta - फोटो : social media
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी 9 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए थे । तब से अब तक उनकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । हाल ही में श्लोका और आकाश की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । तस्वीरों में ये कपल अपने कुछ दोस्तों के साथ गरीब बच्चों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
akash ambani - फोटो : social media
ये तस्वीरें साल 2016 की हैं जो अब सामने आई हैं । आकाश और श्लोका ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गरीब बच्चों को खाना बांटा था । सभी ने मिलकर 200 गरीब बच्चों को खाना खिलाया । ये खाना घर का बना हुआ था । इस मौके पर श्लोका ब्लैक टीशर्ट और रिप्ड जींस में नजर आईं । 
विज्ञापन

3 of 5
ranbir kapoor - फोटो : social media
वहीं आकाश ने सिंपल टीशर्ट और हाफ पैंट डाला हुआ था । आकाश अंबानी ने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली । बच्चों को खाना खिलाने के दौरान रणबीर कपूर भी उनके साथ थे । सोशल मीडिया पर आकाश अंबानी, श्लोका मेहता और रणबीर कपूर की दोस्तों के साथ ये पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं । 
 

4 of 5
shloka mehta - फोटो : social media
रणबीर कपूर की भी बच्चों के साथ तस्वीरें सामने आई हैं । श्लोका गरीब परिवारों के पास बैठ उन्हें खाना परोसती नजर आईं । खाने के साथ सभी बच्चों को टोपी भी बांटी गई । पिछले दिनों आकाश अंबानी और श्लोका मेहता, युवराज सिंह की रिटायरमेंट पार्टी में पहुंचे थे । उनके साथ नीता अंबानी भी थीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yuvraj singh retirement party - फोटो : social media
नीता अंबानी बहू श्लोका का हाथ पकड़े हुए थीं। उन्हें देख साफ था कि नीता अंबानी बहू का खूब ख्याल रखती हैं। श्लोका मेहता ने व्हाइट टॉप और ब्लू कलर की स्कर्ट कैरी की थी।  ब्लैक कलर की ड्रेस में नीता हमेशा की तरह गॉर्जियस लग रही थीं। उनके यहां पहुंचने पर सभी का ध्यान उन पर ही लगा रहा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें