ईशा अंबानी की शादी के बाद अब अंबानी परिवार अपने बेटे आकाश की शादी की तैयारियों में जुट गए है । आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) 9 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे पहले स्विट्जरलैंड में बैचलर पार्टी रखी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
akash ambani
इस ग्रैंड पार्टी के लिए करीब 500 मेहमानों को इनवाइट किया गया है । इसमें फिल्म स्टार्स से लेकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन तक शामिल हो सकते हैं । इस पार्टी में शामिल होने के लिए आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
akash ambani bachelor
खबरों की मानें तो अंबानी फैमिली ने अपने मेहमानों के लिए 2 एयरक्राफ्ट का इंतजाम किया है। स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज (St Moritz) में प्री वेडिंग पार्टी आयोजित की गई है। सेंट मॉरिट्ज के सबसे महंगे होटल बैडरट पैलेस (badrutt palace) में इस पार्टी का आयोजन किया गया है।
4 of 6
akash ambani
स्विट्जरलैंड के इस आलीशान होटल में तैयारियों की तस्वीरें सामने आ गई हैं । साथ ही 25 फरवरी को होने वाली इस ग्रैंड पार्टी की डिटेल्स लीक हुई हैं । झील किनारे स्थित इस होटल के खर्चे की बात करें तो एक कमरे में ठहरने का खर्च कम से कम 98,500 रुपए है।
विज्ञापन
5 of 6
akash ambani
वहीं सबसे महंगे सुइट का खर्च 3,08,939 रुपए है। रविवार को शाम 5.30 बजे से लेकर सुबह 2 बजे तक ये पार्टी चलेगी। पार्टी में इंडियन म्यूजिक परफॉर्मेंस होगी। लंदन की एक ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने इस पार्टी का पूरा जिम्मा उठाया है। आकाश की शादी से पहले संगीत सेरेमनी होगी।
8 मार्च को होने वाले इस संगीत में अमेरिकन पॉप रॉक बैंड 'मरून 5' परफॉर्म करेगा। इससे पहले अंबानी फैमिली के मुंबई स्थित घर पर गरबा नाइट हुई थी। इसमें फाल्गुनी पाठक ने परफॉर्म किया था। गरबा नाइट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।