फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे आकाश की शादी के लिए मुकेश अंबानी ने खोला खजाना, मुंबई में एक सप्ताह तक 'मुफ्त खाना'

Wed, 06 Mar 2019 08:46 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश की शादी के उपलक्ष्य में आज से एक सप्ताह तक चलने वाले अन्न सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की। जियो गार्डन्स में शुरू हुए इस कार्यक्रम में अंबानी परिवार के सदस्य, श्लोका की मां मोना और पिता रसेल मेहता ने मिलकर लगभग 2000 बच्चों को खाना परोसा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
bollywood
सुविधाओं से वंचित 2000 बच्चों के लिए म्यूजिकल फाउंटेन शो
धीरूभाई अंबानी स्क्वायर में इस मौके पर विशेष म्यूजिकल फाउंटेन शो का प्रीमियर भी आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के लगभग 2000 से अधिक सुविधाओं से वंचित बच्चों को आमंत्रित किया गया। मुख्य आकर्षण ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हो’ का गायन था, इनको वॉटर फाउंटेन के साथ तालमेल में प्रस्तुत किया गया था। 12 मार्च को शहर के लगभग 7,000 प्रोटेक्टर्स के लिए दो और विशेष म्यूजिकल फाउंटेन शो होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
bollywood
6 से 13 मार्च तक चलने वाले अन्ना सेवा कार्यक्रम के तहत शहर के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में राशन और अन्य सामान की आपूर्ति जारी रहेगी। नीता अंबानी ने कहा कि ‘‘हमें खुशी है कि हम अपने आनंद को सभी के साथ साझा करने में सक्षम हैं और शहरभर से हजारों बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। 
 

4 of 5
bollywood
जियो वर्ल्ड सेंटर में खुला धीरूभाई अंबानी स्क्वायर मुंबई को समर्पित
इससे पहले रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता और मुकेश अंबानी ने जियो वर्ल्ड सेंटर में बनाए गए धीरूभाई अंबानी स्क्वायर को मुंबई को समर्पित किया। ये स्कवायर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के सामने स्थित है। धीरूभाई अंबानी स्क्वायर जियो वर्ल्ड सेंटर का हिस्सा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood
इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि धीरूभाई अंबानी स्क्वायर में विशेष म्यूजिकल फाउंटेन कार्यक्रम मुंबई की जीवंत भावना के लिए एक समर्पण है। हम आने वाले दिनों में उन लोगों के लिए कई शो प्रस्तुत करेंगे जो हर दिन हमारा गौरव बढ़ाते हैं जिनमें हमारी पुलिस, सेना और अर्ध-सैन्य बल, फायरमैन, बीएमसी कार्यकर्ता, और कई अन्य शामिल हैं जो कि 24x7 काम करते हुए अपनी ड्यूटी निभाते हुए इस महान शहर को सुरक्षित रखते हैं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें