फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Ranbir Reception Look: दुनिया से कुछ यूं सजकर मिली रणबीर की दुल्हनिया, आलिया की आभा देखकर हैरान रह जाएंगे

Sun, 17 Apr 2022 05:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया रणबीर का रिसेप्शन लुक - फोटो : social media
बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादी आखिरकार हो गई है, लेकिन शादी होने के बाद भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सुर्खियों से हटने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले यह खबरें आ रही थी कि आलिया और रणबीर अपनी शादी का रिसेप्शन नहीं देंगे पर यह बात झूठी साबित हुई। इंडस्ट्री के इस खूबसूरत कपल की शादी का रिसेप्शन 16 अप्रैल को उनके वास्तु अपार्टमेंट में ही हुआ। वह अपनी शादी के जश्न में डूबे हुए हैं। रणबीर और आलिया की रिसेप्शन पार्टी में फैमिली और क्लोज फ्रेंड शामिल हुए थे। इस जश्न की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें नई नवेली दुल्हन आलिया काफी खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media
करिश्मा कपूर और आकांक्षा ने साझा की तस्वीरें 
14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 16 अप्रैल को अपने दोस्तों और परिवार वालों के लिए एक पार्टी होस्ट की थी। उनकी शादी की फोटो सामने आने के बाद अब लोगों को इनके रिसेप्शन की फोटो का इंतजार था। हम सबकी इस इच्छा को करिश्मा कपूर ने पूरा किया, जब उन्होंने रणबीर और आलिया के साथ एक सेल्फी पोस्ट की। इसके बाद आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने भी उनके साथ एक ब्लैक एंड वाइट फोटो पोस्ट की, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया-रणबीर की हल्दी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
गुड़िया जैसी लगीं आलिया 
आलिया और रणबीर के रिसेप्शन की सामने आई फोटो में अभिनेत्री ग्रे कलर की शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं । आलिया ने अपने लुक को न्यूड मेकअप और खुले बालों से कंप्लीट किया। वह अपने रिसेप्शन में किसी गुड़िया की तरह लग रही थीं और उनके हाथों पर लगी मेहंदी आलिया को ब्राइडल लुक दे रही थी। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हील्स पहनी हुई थीं।

4 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media
रणबीर और आलिया लगे खूबसूरत 
जहां एक तरफ आलिया ने ग्रे कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, वहीं रणबीर ने ब्लैक सूट पहना हुआ था। रणबीर सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। अपने रिसेप्शन में आलिया और रणबीर ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ काफी मस्ती की, जिसका खुलासा उनकी वायरल होती तस्वीरें दे रही हैं। रणबीर और आलिया की स्माइल से साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों अपनी शादी से कितना ज्यादा खुश हैं। रिसेप्शन पार्टी में आलिया और रणबीर दोनों का लुक देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर-आलिया की मेहंदी - फोटो : instagram/aliaabhatt/
रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट 
रणबीर और आलिया की प्राइवेट वेडिंग के बाद उनके रिसेप्शन में इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। इन सितारों में किंग खान यानी शाहरुख खान उनकी पत्नी गौरी खान, श्वेता बच्चन, अयान मुखर्जी, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर शामिल थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें