Ajaz Khan
- फोटो : instagram
दरअसल, इस मामले की शुरुआत तब हुई जब एजाज ने फेसबुक लाइव के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। एजाज ने इस वीडियो में हिंदु-मुस्लिम भावनाएं भड़काने की कोशिश की थी। उन्होंने सीधे तौर पर कहा था कि देश में होने वाली हर घटना के लिए जिम्मेदार एक मुस्लिम को ही माना जाता है। वहीं इस दौरान उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी को इसका जिम्मेदार ठहराया था।